Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Umaria News :उमरिया में चलते ट्रक में आग, किराने के सामान से भरा था, लाखों रु के नुकसान की आशंका

जानकारी के अनुसार, ट्रक कटनी से सीधी जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के टीकही गांव की ओर किराना और परचून का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में पनपथा गांव के पास पहुंचते ही ट्रक से धुआं निकलता दिखाई दिया।
उमरिया में चलते ट्रक में आग, किराने के सामान से भरा था, लाखों रु के नुकसान की आशंका

उमरिया जिले के बरही-मानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेट हाईवे-10 पर पनपथा गांव स्थित हाईस्कूल के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

किराने का सामान लेकर ब्यौहारी जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार, ट्रक कटनी से सीधी जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के टीकही गांव की ओर किराना और परचून का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में पनपथा गांव के पास पहुंचते ही ट्रक से धुआं निकलता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें: MP PWD Transfers: मध्यप्रदेश PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादले

कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक जला

रात के सन्नाटे में ट्रक से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आ रहा था। ट्रक में बड़ी मात्रा में परचून और किराना सामग्री भरी हुई थी, जिससे आग और तेजी से फैल गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही देर में ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही मानपुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक ट्रक और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई गई।

यह भी पढ़ें: मुरैना ट्रेन हादसा : मोबाइल फटने की झूठी अफवाह; और फिर 39 सेकंड में काल बनी पातालकोट एक्सप्रेस, देखें वीडियो

लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ट्रक में लदा अधिकांश किराना सामान आग की भेंट चढ़ गया। वास्तविक नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

आग किस वजह से लगी जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts