Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मासूम बच्चे की गलती क्या थी? सपा के रोड शो में 14 साल के नाबालिग की मौत पर भड़के सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के PDA रोड शो के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग की मौत पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस मासूम बच्चे की गलती क्या थी, जिसकी जान चली गई। सीएम ने कहा कि वह आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे और घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मासूम बच्चे की गलती क्या थी? सपा के रोड शो में 14 साल के नाबालिग की मौत पर भड़के सीएम योगी
सपा के रोड शो में 14 साल के नाबालिग की मौत पर भड़के सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को सपा की अराजकता से जोड़ते हुए पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर माफियाओं पर लगाम कसने की तैयारी है। सड़क पर गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि माफियागिरी करने वालों के लिए जेल या जहन्नम ही जगह होगी।

सपा के रोड शो में गई मासूम की जान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन चौपाल के दौरान समाजवादी पार्टी के रोड शो में हुई किशोर की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल की अराजकता में एक मासूम बच्चे की जान चली गई, लेकिन माफिया और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने वाले लोगों के पास संवेदना के दो शब्द तक नहीं थे। योगी ने कहा कि वह इस बच्चे के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और आज शाम उसके परिवार से मिलने जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस मासूम की गलती क्या थी?

ये भी पढ़ें: 'पहले नौकरी के नाम पर होती थी वसूली', सीएम योगी ने अखिलेश और शिवपाल को घेरा

बुलडोजर की चपेट में आने से हुई 14 वर्षीय नाबालिग की मौत

दरअसल, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के PDA रोड शो के दौरान 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि रोड शो में फूल बरसाने के लिए लाए गए बुलडोजर की चपेट में आने से किशोर ने दम तोड़ दिया। आर्यवर्धन, ओंकार सिंह श्रीनेत के पुत्र थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक का अंतिम संस्कार आज सुबह राप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट में किया गया।

पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी स्थित ओंकार सिंह श्रीनेत के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वह आर्यवर्धन के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Breaking News

सपा पर साधा निशाना, बोले- 2017 से पहले था माफियाराज

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफियाराज का बोलबाला था। सपा माफिया और अपराधियों का पर्याय रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर माफियाओं पर लगाम कसने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कल की घटना के बाद भी माफिया और गुंडागर्दी को संरक्षण देने वाले लोग चुप रहे। उनके पास पीड़ित परिवार के लिए संवेदना के दो शब्द तक नहीं थे।

माफियागिरी करने वालों को मिट्टी में मिला देंगे-सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कें अराजकता फैलाने के लिए नहीं बनाई गई हैं। अच्छी सड़कें इसलिए नहीं बनी हैं कि सपा और कांग्रेस के लोग उन पर गुंडागर्दी करें। अगर किसी ने माफियागिरी करने की कोशिश की तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं होगी। योगी ने कहा कि ऐसे लोग कुत्ते की टेढ़ी पूंछ की तरह हैं, जो कभी सीधे नहीं हो सकते। उन्होंने दोहराया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का ऐलान, पूर्व सैनिकों को 50 लाख तक की संपत्ति पर स्टांप ड्यूटी में छूट; वीरता पुरस्कार की राशि दोगुनी

जेल या जहन्नम होगी जगह, कांग्रेस-सपा पर भी हमला

सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई अराजकता फैलाने और माफियागिरी करने का काम करेगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नम में होगी, तीसरी कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। योगी ने कहा कि जिन्होंने उत्तर प्रदेश को रौंदा, असुरक्षित किया और प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, वे सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts