Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में वरिष्ठ अधिवक्ता से अभद्रता पर भड़के वकील; नगर निगम गेट पर चक्काजाम, शुरू की हड़ताल

कटनी में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों द्वारा कथित अभद्रता के विरोध में जिलेभर के अधिवक्ता एकजुट हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मुख्य द्वार पर चक्काजाम किया और हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की है। 
कटनी में वरिष्ठ अधिवक्ता से अभद्रता पर भड़के वकील; नगर निगम गेट पर चक्काजाम, शुरू की हड़ताल
कटनी। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करने पर वकीलों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया।

कटनी। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों द्वारा कथित अभद्रता किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से नाराज जिलेभर के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एकजुट होकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित अधिवक्ता हड़ताल पर बैठ गए और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ अनुचित व्यवहार किया। एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ सार्वजनिक रूप से इस तरह का व्यवहार किया जाना पूरे अधिवक्ता समुदाय का अपमान है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद जिले के अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई और विरोध स्वरूप सभी एकजुट होकर आंदोलन में शामिल हो गए।

नगर निगम के सामने आवागमन प्रभावित

गुरुवार को अधिवक्ताओं के नगर निगम पहुंचने और मुख्य द्वार पर चक्काजाम करने से कार्यालय के सामने यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दोषी कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कार्रवाई तक जारी रहेगा विरोध

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती और जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिलेभर के अधिवक्ताओं की एकजुटता ने मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: कटनी का किसना शोरूम चोरी कांड: झारखंड का 'अब्जुल' निकला गिरोह का सरगना, कोलकाता से गिरफ्तार बदरुद्दीन ने किया खुलासा

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts