Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘पीनट कोलाडा’ का एडिक्शन!कोल्ड ड्रिंक में मूंगफली डालकर पी रहे लोग, कह रहे ‘वाह’!

कोल्ड ड्रिंक में मूंगफली डालकर पीना सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन यही अनोखा कॉम्बिनेशन इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। “फार्मर्स कोक” और पीनट कोलाडा जैसे नामों से ट्रेंड कर रहा यह फ्लेवर एक्सपेरिमेंट लोगों की जिज्ञासा बढ़ा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि यह कोई नया आइडिया नहीं।
Follow on Google News
कोल्ड ड्रिंक में मूंगफली डालकर पी रहे लोग, कह रहे ‘वाह’!
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर कोई आपसे कहे कि ठंडी-ठंडी ब्लैक कोल्ड ड्रिंक में एक मुट्ठी नमकीन मूंगफली डालकर पीजिए… तो पहला रिएक्शन शायद यही होगाये क्या अजीब कॉम्बिनेशन है। लेकिन सच ये है कि यही अजीब सा लगने वाला मिक्स आज इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। लोग इसे पीनट कोलाडा और फार्मर्स कोक जैसे नाम दे रहे हैं और मजे से पी भी रहे हैं।

    देसी जुगाड़ से बना ग्लोबल ट्रेंड

    ये कोई नया एक्सपेरिमेंट नहीं है। असल में, फार्मर्स कोक का कॉन्सेप्ट कई साल पुराना है। अमेरिका के गांवों में काम करने वाले किसान और मजदूर काम के बीच ब्रेक नहीं ले पाते थे। ऐसे में उन्होंने एक आसान तरीका निकाला कोल्ड ड्रिंक की बोतल में ही मूंगफली डाल दी।

    इससे उन्हें एक साथ मीठा ड्रिंक और नमकीन स्नैक दोनों मिल गया। बिना हाथ धोए, बिना रुके सीधा काम के बीच एनर्जी भी और स्वाद भी। आज वही पुराना तरीका सोशल मीडिया पर नए ट्रेंड के रूप में वायरल हो गया है।

    ये भी पढ़ें: Fast Food vs Junk Food : दिखने में एक जैसे, लेकिन फर्क बड़ा- UPSC में भी पूछा गया सवाल, जानिए सही जवाब

    आखिर क्यों पसंद आ रहा है ये कॉम्बो?

    ये सिर्फ ट्रेंड नहीं, इसके पीछे थोड़ा साइंस भी काम कर रहा है। फूड लवर्स और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये कॉम्बिनेशन दिमाग को खास तरह से ट्रीट देता है।

    1. उमामी फ्लेवर का ट्विस्ट- कोल्ड ड्रिंक थोड़ी एसिडिक होती है। जब उसमें नमकीन मूंगफली डाली जाती है, तो उससे एक खास तरह का स्वाद निकलता है जिसे उमामी कहा जाता है। यही स्वाद लोगों को बार-बार इसे ट्राई करने पर मजबूर करता है।

    2. मीठा + नमकीन = परफेक्ट बैलेंस- कोल्ड ड्रिंक की मिठास और मूंगफली का नमक मिलकर ऐसा बैलेंस बनाते हैं कि ड्रिंक और भी मजेदार लगने लगती है। थोड़ी सी कड़वाहट भी गायब हो जाती है।

    3. टेक्सचर का मजा- एक तरफ ठंडी-ठंडी फिजी ड्रिंक, दूसरी तरफ कुरकुरी मूंगफली दोनों का कॉम्बिनेशन एक अलग ही फील देता है। पीते-पीते चबाने का मजा इसे और यूनिक बना देता है।

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    जैसे हर वायरल चीज के साथ होता है, वैसे ही इस ट्रेंड को लेकर भी इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ वो लोग हैं जो इसे परफेक्ट स्नैक बता रहे हैं, दूसरी तरफ वो लोग हैं जो इसे देखकर ही कह रहे हैंये क्या कर रहे हो भाई।

    Twitter Post

     कुछ लोग इसे मजाक में पीनट कोलाडा कहकर ट्रेंड बना रहे हैं, तो कुछ इसे अपनी पसंदीदा ड्रिंक के साथ एक्सपेरिमेंट का ओवरडोज बता रहे हैं।

    एक बार ट्राई किया तो बदल गया नजरिया

    दिलचस्प बात ये है कि कई फूड ब्लॉगर्स का कहना है जो लोग इसे पहली बार सही मात्रा में ट्राई करते हैं, वो अक्सर अपना ओपिनियन बदल लेते हैं। यानि जो चीज शुरुआत में अजीब लगती है, वही बाद में वाह! भी बन सकती है।

    हालांकि, एक बात याद रखना जरूरी है कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। तो ट्रेंड फॉलो करें, लेकिन लिमिट में। क्या आप भी इस अनोखे कॉम्बिनेशन को ट्राई करेंगे या दूर से ही देखकर ना भाई ना कहेंगे?

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts