PlayBreaking News

इंदौर एयरपोर्ट पर मच्छरों से परेशान यात्री, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर कर की शिकायत, अथॉरिटी को किया टैग

Follow on Google News
इंदौर एयरपोर्ट पर मच्छरों से परेशान यात्री, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर कर की शिकायत, अथॉरिटी को किया टैग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मच्छरों से परेशान होकर एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एयरपोर्ट प्रबंधन को शिकायत की। पिछले दो महीने में यह तीसरी बार है, जब मच्छरों से परेशान होकर यात्री ने प्रबंधन से शिकायत की है।

    यात्री ने अथॉरिटी को किया टैग

    दरअसल ,यात्री इंदौर एयरपोर्ट से मंगलवार को बेंगलुरु जा रहा था, तभी यहां मच्छरों से परेशान होकर उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर हुए कहा कि मैं इंदौर से बेंगलुरु जा रहा हूं, एयरपोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर काफी मच्छर हैं, यहां AC भी काम नहीं कर रहा है और चाय-कॉफी के काउंटर पर भी स्टाफ नहीं है। यात्री ने खाली काउंटर के फोटो के साथ ही मच्छरों का वीडियो भी शेयर किया। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी, डीजीसीए और इंदौर एयरपोर्ट को टैग भी किया।

    प्रबंधन ने यात्री से मांगी माफी

    जब मच्छरों से परेशान होकर यात्री ने प्रबंधन से यह शिकायत की, तो एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री को जवाब देते हुए लिखा कि आपको हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं और जल्द से जल्द एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही परेशानियों को ठीक करने का आश्वासन भी यात्री को दिया है।

    पहले भी कई बार की गई शिकायत

    इंदौर एयरपोर्ट का यात्री सुविधाओं के मामले में स्तर गिर रहा हैं। यात्री लगातार यहां गंदगी, मच्छर, चूहे, कॉकरोच, खराब पार्किंग की शिकायत कर रहे हैं। यात्री मच्छरों से परेशान होकर कई बार एयरपोर्ट प्रबंधन को डायरेक्ट शिकायत भी कर चुके है, लेकिन इसपर कोई कारवाई नहीं हुई है। जिससे एयरपोर्ट के साथ ही शहर की छवि भी प्रभावित हो रही है।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts