Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20: कनिका मान के Ex की सनक! सिंगल स्ट्रैप ड्रेस पहनी तो जड़ा थप्पड़, फिर चाकू निकालकर करने लगा ऐसी हरकत; कांप उठीं एक्ट्रेस!

बिग बॉस 20 में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने अपने अतीत से जुड़ा एक बेहद डरावना खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था। एक बार सिंगल स्ट्रैप ड्रेस पहनने पर उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।
Bigg Boss 20: कनिका मान के Ex की सनक! सिंगल स्ट्रैप ड्रेस पहनी तो जड़ा थप्पड़, फिर चाकू निकालकर करने लगा ऐसी हरकत; कांप उठीं एक्ट्रेस!
बिग बॉस में बातचीत के दौरान कनिका मान ने अपनी जिंदगी के एक दौर को याद किया

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने अपने पुराने रिश्ते का ऐसा दर्दनाक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए। कनिका ने बताया कि उनका पहला बॉयफ्रेंड बेहद हिंसक स्वभाव का था। वह न सिर्फ उनके साथ मारपीट करता था, बल्कि उन्हें डराने और मानसिक रूप से परेशान करने के लिए अजीबोगरीब हरकतें भी करता था। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने एक बार उन्हें सिर्फ सिंगल स्ट्रैप ड्रेस पहनने की वजह से थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं, उसने उनके सामने ही चाकू से अपने हाथ पर कई गहरे कट लगा लिए थे। कनिका ने बताया कि उस समय उन्हें अपनी जान का भी डर सताने लगा था। उन्होंने कहा कि लड़के का हिंसक व्यवहार देखकर उन्हें लगता था कि कहीं वह उनकी हत्या न कर दे।

बिग बॉस 20 में कनिका मान ने सुनाई दर्दनाक लव स्टोरी

बिग बॉस के हालिया एपिसोड में बातचीत के दौरान कनिका मान ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया, जब वह एक ऐसे रिश्ते में थीं, जिसने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर दिया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज के पहले साल में उनका पहला बॉयफ्रेंड बना था। कनिका ने कहा कि उस समय वह कॉलेज में नई थीं। दूसरी लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड से देर रात तक फोन पर बात करते देखकर उनके मन में भी किसी से बातचीत करने और रिश्ता बनाने की इच्छा हुई। इसी दौरान उन्होंने फेसबुक अकाउंट बनाया और एक लड़के से उनकी बातचीत शुरू हो गई। एक्ट्रेस ने बताया कि फेसबुक पर जिस पहले लड़के ने उन्हें थोड़ा भाव दिया, वही उनका बॉयफ्रेंड बन गया। हालांकि, शुरुआत में सामान्य दिखने वाला यह रिश्ता धीरे-धीरे उनके लिए डरावना अनुभव बन गया।

Bigg Boss 20: गुल्लू और यंग DSA के बीच हाथापाई! क्या शो से बाहर होंगे गुल्लू? नकुल ढुल के पुराने मामले से बढ़ी चर्चा

सिंगल स्ट्रैप ड्रेस पहनने पर जड़ा था थप्पड़

कनिका मान ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उनके ऊपर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश करता था। वह बिना बताए उनके क्लासरूम तक पहुंच जाता था और उनकी गतिविधियों पर नजर रखता था। एक घटना को याद करते हुए कनिका ने बताया कि एक बार उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें सिर्फ इसलिए थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उन्होंने सिंगल स्ट्रैप वाली ड्रेस पहनी थी। इस मारपीट के दौरान कनिका ने हाल ही में पियर्सिंग करवाई हुई थी। थप्पड़ लगने के बाद उनकी पियर्सिंग वाली जगह से खून निकलने लगा था।

पिता को फोन करने की धमकी देकर करता था परेशान

कनिका ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें अपनी मर्जी से कहीं आने-जाने भी नहीं देता था। अगर वह उसके साथ जाने से मना करती थीं तो वह उनके पिता को फोन करने की धमकी देने लगता था। एक बार उसने सच में उनके पिता को फोन भी किया था। हालांकि, उस दिन उनके पिता ने कॉल रिसीव नहीं किया। कनिका ने कहा कि अगर उस दिन उनके पिता फोन उठा लेते तो शायद उन्हें इस रिश्ते से बाहर निकलने में मदद मिल जाती। उस समय वह अपने परिवार को इस पूरे मामले के बारे में बताने से डरती थीं।

चाकू से खुद को घायल कर कनिका को डराता था एक्स बॉयफ्रेंड

कनिका मान ने अपने रिश्ते की सबसे डरावनी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड एक बार हॉस्टल से उनके डिपार्टमेंट तक उनका पीछा करते हुए पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि जब वह बिल्डिंग के अंदर जा रही थीं, तभी लड़के ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींच लिया। उस समय सर्दियों का मौसम था और लड़के ने हुडी पहन रखी थी। कनिका के मुताबिक, उसके पास एक चाकू था। उसने चाकू निकालकर अपने ही हाथ पर तीन से चार बार गहरे कट लगा लिए। यह सब कुछ वह कनिका के सामने कर रहा था।

Bigg Boss 20: स्काउट OP की बेरुखी से फूट-फूटकर रोईं लव गिल, कनिका मान ने माही विज को बताया नकली!

दो-तीन दिन जेल में रहा

कनिका ने बताया कि उस दिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए आसपास मौजूद लोगों से तुरंत पुलिस बुलाने के लिए कहा। उनकी बात सुनकर एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को आता देखकर उनका एक्स बॉयफ्रेंड घबरा गया। कनिका के मुताबिक, इस मामले में उसे दो से तीन दिन जेल में भी बिताने पड़े। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बाद भी परेशानियां पूरी तरह खत्म नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि लड़के के परिवार की तरफ से भी उन्हें धमकियां मिलती रहीं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts