संसद परिसर में पेपर लीक पर हंगामा:NDA विपक्षी सांसद आमने-सामने, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आया। कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जबकि NDA सांसद भी विरोध में मैदान में उतर गए। संसद के बाहर शुरू हुआ विरोध सदन के भीतर भी जारी रहा, जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित हुई।
NDA विपक्षी सांसद आमने-सामने, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित
संसद परिसर में पेपर लीक पर हंगामा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर NDA सांसदों ने राहुल गांधी के 21 जुलाई के धरने का विरोध किया। लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।

संसद भवन के बाहर आमने-सामने आए सत्ता और विपक्ष

मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर NDA और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके जवाब में NDA सांसद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई।

चित्रकूट में NEET छात्रा से गैंगरेप : नाबालिग बॉयफ्रेंड को बांधकर बनाया बंधक, तीन आरोपी फरार; एक संदिग्ध हिरासत में

NEET मामले पर विपक्ष ने उठाई इस्तीफे की मांग

इंडिया ब्लॉक के सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा NDA सांसदों के काफी करीब पहुंच गईं। स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने बीच में आकर उन्हें रोका और दोनों पक्षों के बीच दूरी बनाए रखी।

Breaking News

लोकसभा में भी जारी रहा हंगामा

संसद के बाहर का विरोध लोकसभा के भीतर भी देखने को मिला। लगातार हंगामे के कारण पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई। दोपहर में कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर फिर शोर-शराबा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सीहोर : बिजली चोरी का केस बनाना पड़ा भारी, सीहोर में लाइन हेल्पर पर डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी, दो आरोपियों पर FIR

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित 

राज्यसभा में भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हंगामे का असर साफ दिखाई दिया। पहले सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित की गई, लेकिन दोबारा शुरू होने पर भी सांसदों ने नारेबाजी जारी रखी। लगातार बाधा के चलते सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts