PlayBreaking News

चित्रकूट में NEET छात्रा से गैंगरेप :नाबालिग बॉयफ्रेंड को बांधकर बनाया बंधक, तीन आरोपी फरार; एक संदिग्ध हिरासत में

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में देवांगना घाटी क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने उसके नाबालिग साथी को बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
Follow on Google News
नाबालिग बॉयफ्रेंड को बांधकर बनाया बंधक, तीन आरोपी फरार; एक संदिग्ध हिरासत में
चित्रकूट में NEET छात्रा से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के देवांगना घाटी क्षेत्र में 20 वर्षीय NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों ने पहले छात्रा के 17 वर्षीय नाबालिग साथी को पीटकर बांध दिया और फिर छात्रा के साथ वारदात की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घूमने आई थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, छात्रा मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली है और राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही है। वह छुट्टियों में घर आई थी और चित्रकूट घूमने पहुंची थी। उसका नाबालिग दोस्त चित्रकूट का रहने वाला है और 12वीं का छात्र है। दोनों बुधवार दोपहर बाइक से देवांगना घाटी पहुंचे थे।

रील बना रहे थे, तभी पहुंचे तीन युवक

लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों पहाड़ी पर बैठकर रील बना रहे थे। तभी तीन युवक बाइक से वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खुद को वनकर्मी बताते हुए पूछताछ शुरू की और छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर युवकों ने लड़के को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए।

झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता के साथी के अनुसार, आरोपी छात्रा को धमकाते हुए झाड़ियों की ओर ले गए। उन्होंने कहा कि अगर शोर मचाया तो पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे। इसके बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लड़के का कहना है कि वह बंधा हुआ जमीन पर पड़ा था और पीड़िता की चीखें सुनता रहा।

Gangrape

नेटवर्क नहीं मिला, बाद में पुलिस को दी सूचना

आरोपियों के भागने के बाद लड़के ने किसी तरह अपने हाथ खोले और छात्रा के पास पहुंचा। उसने डायल-112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क नहीं था। पहाड़ी से नीचे आने पर नेटवर्क मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

एक संदिग्ध हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। एक फुटेज में तीन युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं। शक के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लड़के का प्राथमिक उपचार कराया गया, जबकि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि छात्रा ने अपने बयान में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग लड़के का भी मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

दो टीमें आरोपियों की तलाश में

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें लगाई हैं। आरोपियों की तलाश के लिए मौके के आसपास CCTV और राहगीरों की मदद ली जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts