PlayBreaking News

Parliament Monsoon Session :लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 9 घंटे की बहस के बाद ध्वनिमत से मिली मंजूरी

लोकसभा ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस बिल पर 9 घंटे तक चर्चा हुई और विपक्ष के हंगामे के बीच इसे मंजूरी मिली। वहीं राज्यसभा ने वंदे मातरम् के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाले विधेयक को भी पारित कर दिया।
Follow on Google News
लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 9 घंटे की बहस के बाद ध्वनिमत से मिली मंजूरी
लोकसभा ने संशोधन विधेयक किया पारित

संसद के मानसून सत्र में बुधवार को दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर मुहर लगी। लोकसभा ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' को ध्वनिमत से पारित कर दिया। वहीं राज्यसभा ने वंदे मातरम् के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी।

9 घंटे चली चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ बिल

पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार को करीब 9 घंटे तक लंबी चर्चा हुई। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बुधवार को भी विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने बिल को ध्वनिमत से पारित करा लिया।

पेपर लीक पर सख्ती की तैयारी

सरकार का कहना है कि संशोधन विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना है। नए प्रावधानों के जरिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की कोशिश की गई है।

राज्यसभा से वंदे मातरम् विधेयक भी पारित

बुधवार को राज्यसभा ने एक अन्य महत्वपूर्ण विधेयक को भी मंजूरी दी। इस विधेयक में 'वंदे मातरम्' के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। इसके पारित होने के साथ ही संसद में दिनभर दोनों सदनों में अहम विधायी कामकाज देखने को मिला.

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts