बाड़ी में MSW और BSW पाठ्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व और समाज सेवा से जुड़ने का अवसर

बाड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से समाज के बीच जाकर समस्याओं को समझने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रायसेन प्रिया चौधरी ने कहा कि यह पाठ्यक्रम केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक संवेदनशीलता, कार्यकुशलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है।
ये भी पढ़ें: जिलों के बाद PHQ से हटेंगे ‘अंगद के पांव’ अब मुख्यालय की शाखाओं में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों की बनेगी सूची
विद्यार्थियों को समाज के बीच जाकर कार्य करने का आह्वान
प्रिया चौधरी ने विद्यार्थियों से समाज के बीच जाकर समस्याओं को समझने और समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ धरातल पर कार्य करने का अवसर देता है।
स्वच्छता और नशामुक्ति सहित गतिविधियों की जानकारी
विकासखंड समन्वयक सविता कांवरे ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, जल संरक्षण, महिला और युवा सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों से जुड़ने का अवसर भी मिलता है।
पढ़ाई के साथ समाज सेवा जरूरी
नगर पंचायत बरेली उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत ने कहा कि पढ़ाई के साथ समाज सेवा आवश्यक है, इससे व्यक्तित्व का विकास होता है। जनपद अध्यक्ष प्रभा बृज गोपाल पटेल ने कहा कि समाज सेवा सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है और बाड़ी क्षेत्र में यह पाठ्यक्रम उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
ये भी पढ़ें: रायसेन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटलों पर मारा छापा, खराब सब्जियां मिली, जांच के लिए भेजे सैंपल
बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज भार्गव, मंडल महामंत्री आशीष पटेल, नवांकुर संस्था प्रभारी चंद्रभान राजपूत, निरमेश राजौरिया, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता गजेंद्र राजपूत, अंकित आचार्य, महिमा शर्मा, गौरी शंकर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन चंद्रभान राजपूत ने किया व आभार सविता कांवरे ने व्यक्त किया।




















