Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदलाव

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने 13 सितंबर को 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 10 आईपीएस और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर सहित विभिन्न जिलों और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 
मध्यप्रदेश में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदलाव
फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के 10 और राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारी शामिल हैं। 

आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक सायबर से सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, नगरीय इंदौर पदस्थ किया गया है। आलोक कुमार वर्मा को देवास से नगर पुलिस अधीक्षक रीवा, वैभव प्रिया को रतलाम से एसडीओपी नेपानगर और शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा भेजा गया है। 

भोपाल में भी कई अधिकारियों की पदस्थापना

मनोज कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से सहायक पुलिस आयुक्त एमपी नगर, भोपाल बनाया गया है। लेखराज मीना को एसडीओपी सैलाना और काजल सिंह को एसडीओपी खुरई की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव अग्रवाल और दीपांशु को भी एसडीओपी की जिम्मेदारियां मिली हैं। 

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में मान सिंह टेकाम को अनूपपुर में अजाक का उप पुलिस अधीक्षक, प्रीतम सिंह बालरे को नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट और उमेश कुमार तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर पदस्थ किया गया है। 

बड़े पैमाने पर फेरबदल

आदेश में 137 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का विवरण दिया गया है। इनमें जिलों, पुलिस मुख्यालय, यातायात, महिला सुरक्षा, अपराध शाखा और विशेष सशस्त्र बल से जुड़े पद शामिल हैं।

देखें पूरी लिस्ट:

/img/89/1789317839008

 

/img/89/1789317860823
/img/89/1789317849552

 

/img/89/1789317871121

 

/img/89/1789317880476

 

/img/89/1789317901828
/img/89/1789317890475

 

/img/89/1789317912990

 

/img/89/1789317921965

 

/img/89/1789317930137

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts