Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मायावती का बड़ा दावा-‘मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, आकाश आनंद फैला रहे बीमारी की अफवाह’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी बीमारी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने इन अफवाहों के लिए निष्कासित भतीजे आकाश आनंद पर आरोप लगाए। मायावती ने BSP के संगठन विस्तार और पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी।
मायावती का बड़ा दावा-‘मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, आकाश आनंद फैला रहे बीमारी की अफवाह’
फाइल फोटो

लखनऊ।  बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। मायावती ने आरोप लगाया कि पार्टी से निष्कासित किए गए उनके भतीजे आकाश आनंद उनकी बीमारी को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने मीडिया और आम लोगों से अपील की कि ऐसी बातों पर विश्वास न करें।

आकाश आनंद के फोन का जिक्र 

मायावती ने आकाश आनंद को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में तैनात आलोक कुमार के पास आकाश का फोन आया था। उनके मुताबिक, फोन पर आकाश आनंद ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। मायावती ने दावा किया कि आकाश ने यह भी कहा कि इस बारे में किसी को नहीं बताया जाए कि उन्होंने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है। मायावती के मुताबिक, हाल के घटनाक्रम के बाद उनकी बीमारी को लेकर जिस तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वे भ्रामक हैं।

‘आकाश अभी भी सिद्धार्थ के प्रभाव में’ 

बसपा प्रमुख ने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर सिद्धार्थ के प्रभाव में हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि संभव है आकाश की नीयत खराब न हो, लेकिन उनके अनुसार वह अब भी सिद्धार्थ के प्रभाव में रहकर काम कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि उनकी सेहत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने देशभर के लोगों और मीडिया से अपील की कि वे बिना पुष्टि ऐसी खबरों पर भरोसा न करें।

ये भी पढ़ें: पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन! इंदौर-खंडवा रेल लाइन पर 20-30 किमी की रफ्तार,

BSP संगठन में बदलाव, सेक्टर प्रभारी का पद खत्म 

मायावती ने बसपा के संगठन विस्तार की रणनीति भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया बैठक बुलाई गई थी। संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किए गए हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को एक सेक्टर में रखा गया है, जबकि देश के अन्य हिस्सों को दो अलग सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर प्रभारी का पद समाप्त कर दिया गया है। मायावती ने कहा कि पार्टी अपने जनाधार के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

पंचायत सहायकों की मांगों पर सरकार से अपील 

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज से जुड़े अधूरे कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी और प्रभारी संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव आनंद दिल्ली में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेकर उनसे चर्चा करेंगे। वहीं, लखनऊ के ईको गार्डन में पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मायावती ने सरकार से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की। उन्होंने पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाने की मांग पर भी गंभीरता से विचार करने को कहा। 

ये भी पढ़ें: मलेशिया के PM निकले बॉलीवुड के जबरा फैन!गाने लगे ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’, VIDEO देखकर लोग बोले- क्या बात है!

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts