Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन का समापन, पीएम मोदी बोले-यह सिर्फ देशों का समूह नहीं

नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्लोजिंग रिमार्क के साथ सम्मेलन के समापन की घोषणा की और सभी सदस्य देशों के नेताओं का आभार जताया।
नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन का समापन, पीएम मोदी बोले-यह सिर्फ देशों का समूह नहीं
ब्रिक्स सम्मेलन का समापन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है और दुनिया संगठन से सिर्फ विचारों और वादों के बजाय ठोस नतीजों की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली घोषणापत्र साझा सोच और भविष्य के सहयोग की दिशा तय करेगा। भारत ने दिल्ली डिक्लेरेशन को सम्मेलन की बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा है। अगले ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा, जिसे पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं।

ब्रिक्स सिर्फ देशों का समूह नहीं-पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदस्य देशों के नेताओं की मौजूदगी ब्रिक्स की बढ़ती प्रासंगिकता, खुलेपन और समावेशिता का प्रमाण है। पिछले दो दिनों की चर्चाओं ने आपसी विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि BRICS केवल देशों का समूह नहीं, बल्कि समाधान देने वाली एक व्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से मांगी 10 करोड़ की एलिमनी? देश छोड़ने को लेकर कही चौंकाने वाली बात  

पीएम ने नई दिल्ली घोषणापत्र को बताया अहम उपलब्धि

पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन में अपनाया गया नई दिल्ली घोषणापत्र साझा सोच और भविष्य के सहयोग के लिए स्पष्ट दिशा देगा। उन्होंने जोर दिया कि सम्मेलन में तय किए गए नतीजों को समयबद्ध काम में बदला जाना चाहिए, ताकि उनका असर जमीन पर दिखाई दे। भारत का मानना है कि ब्रिक्स का ढांचा सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इससे वास्तविक जीवन में ठोस बदलाव दिखाई देना चाहिए।

'ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा'

प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे समय में दुनिया संगठन से केवल विचारों और वादों की नहीं, बल्कि ठोस परिणामों की उम्मीद कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि सदस्य देश मिलकर काम करते हुए इन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और ब्रिक्स को और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Breaking News

चीन करेगा अगले ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी

समापन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नई दिल्ली शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी नेताओं और उनकी टीमों की विशेष रूप से सराहना की। पीएम मोदी ने सभी प्रतिनिधियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना भी की।

ये भी पढ़ें: मायावती का बड़ा दावा-‘मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, आकाश आनंद फैला रहे बीमारी की अफवाह’

चीन और रूस के राष्ट्रपति लौटे स्वदेश

ब्रिक्स सम्मेलन की समाप्ति से पहले चीन और रूस के राष्ट्रपति अपने-अपने भारत दौरे को समाप्त कर स्वदेश लौट गए। सम्मेलन के दौरान हुई चर्चाओं और सामने आए परिणामों को भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर दिल्ली डिक्लेरेशन के प्रस्ताव की स्वीकृति को भारत अपनी बड़ी कूटनीतिक उपलब्धियों में गिन रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts