PlayBreaking News

मोदी-मेलोनी की जबरदस्त केमिस्ट्री!इटली में PM मोदी का भव्य स्वागत, रोम से सामने आया ‘Melodi’ मोमेंट, तस्वीरें वायरल

PM मोदी ने अपने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रोम के ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया। दोनों नेताओं की खास मुलाकात और Colosseum विजिट की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Follow on Google News
इटली में PM मोदी का भव्य स्वागत, रोम से सामने आया ‘Melodi’ मोमेंट, तस्वीरें वायरल

रोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में इटली पहुंच गए हैं। रोम पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर इटली के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी का स्वागत किया, जबकि इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Welcome to Rome, my friend।

PM  मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात को भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत होगी, जिसमें व्यापार, रक्षा, तकनीक और IMEC जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Twitter Post

चर्चा में आया ‘Melodi’ मोमेंट

इटली दौरे के दौरान PM मोदी ने मेलोनी को खास तोहफा में मेलोडी चॉकलेट का पैकेट दिया। इस खास मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शानदार बॉन्डिंग भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर लोग इस पल को ‘Melodi Moment’ कहकर शेयर कर रहे हैं।

Twitter Post

रोम के Colosseum पहुंचे मोदी-मेलोनी

इटली यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में शामिल Colosseum का दौरा भी किया। इस दौरान दोनों नेताओं की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया।

Twitter Post

 तस्वीरों में PM मोदी और मेलोनी एक साथ Colosseum के सामने खड़े नजर आए। दोनों नेताओं ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। कुछ तस्वीरों में दोनों कार में बैठकर बातचीत करते दिखे, जबकि एक अन्य तस्वीर में दोनों गंभीर चर्चा करते दिखाई दिए। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 

Twitter Post

क्या है Colosseum और क्यों खास है यह जगह?

Colosseum प्राचीन रोमन सभ्यता की सबसे बड़ी पहचान माना जाता है। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों में शामिल है। हजारों साल पुराना यह स्मारक रोमन साम्राज्य की ताकत और संस्कृति को दर्शाता है।

भारत-इटली संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

पिछले कुछ वर्षों में भारत और इटली के रिश्तों में तेजी से सुधार देखने को मिला है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद दोनों देशों के बीच नई रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

IMEC पर क्यों टिकी है पूरी दुनिया की नजर?

इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है IMEC यानी India-Middle East-Europe Economic Corridor। यह सिर्फ एक व्यापारिक रास्ता नहीं बल्कि भविष्य का बड़ा आर्थिक नेटवर्क माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए भारत, मध्य-पूर्व और यूरोप को रेलवे, सड़क, समुद्री मार्ग, ऊर्जा पाइपलाइन और समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली डिजिटल केबल से जोड़ा जाएगा।

अगर IMEC पूरी तरह तैयार हो जाता है, तो दुनिया का व्यापारिक नक्शा बदल सकता है। इससे भारत को यूरोप तक तेजी से पहुंच मिलेगी और व्यापार की लागत भी कम होगी। भारत इस प्रोजेक्ट को चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के विकल्प के तौर पर भी देख रहा है। यही वजह है कि पीएम मोदी की इटली यात्रा में IMEC पर चर्चा बेहद अहम मानी जा रही है।

रोम में भारतीय समुदाय ने किया शानदार स्वागत

रोम पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर होटल पहुंचे और मोदी-मोदी के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। PM मोदी ने भी लोगों से गर्मजोशी से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से हाथ मिलाया, बच्चों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान भारतीय और इटली के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। 

Twitter Post
Twitter Post

PM मोदी ने क्या कहा?

इटली पहुंचने के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वह रोम पहुंच चुके हैं और यहां इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। PM मोदी ने कहा कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को और मजबूत करना है। खासतौर पर IMEC परियोजना और संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह Food and Agriculture Organization यानी FAO मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts