Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा, बोले- UCC देश के 18 करोड़ लोगों को टारगेट करने के लिए लाया गया

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मध्यप्रदेश सरकार के यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूसीसी समानता के लिए नहीं, बल्कि 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए लाया जा रहा है।
भोपाल: असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा, बोले- UCC देश के 18 करोड़ लोगों को टारगेट करने के लिए लाया गया
UCC देश के 18 करोड़ लोगों को टारगेट करने के लिए लाया गया

भोपाल। यूसीसी के विरोध में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि इसका लागू होना संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लंघन है। उन्होंने दावा किया कि लॉ कमीशन पहले ही कह चुका है कि यूसीसी जरूरी नहीं है, इसके बावजूद इसे मुसलमानों पर थोपने की कोशिश की जा रही है।

यूसीसी को लेकर भाजपा पर निशाना

ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी समानता के लिए नहीं, बल्कि 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए यूसीसी ला रही है। उन्होंने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता खत्म करके इसे लागू नहीं किया जा सकता और यूसीसी संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: केरवा में पानी बहता रहा, एफटीएल की सीमा नहीं मिल पाई, NGT ने 15 दिन में बहाव रोकने के उपाय करने को कहा

भोपाल में जनसभा को किया संबोधित

ओवैसी भोपाल में यूसीसी के विरोध में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी मौजूद थे। ओवैसी ने कहा कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है और धर्म की स्वतंत्रता में दखलंदाजी नहीं हो सकती।

Breaking News

लॉ कमीशन की रिपोर्ट का दिया हवाला

ओवैसी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के ही लॉ कमीशन ने शुरू में ही कहा था कि यूसीसी जरूरी नहीं है। इसके बावजूद इसे जबरन मुसलमानों पर थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यूसीसी लागू करने की कोशिश को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: पांच शर्तों पर राहुल गांधी की सभा के लिए आईडीए ने दिया मैदान, 12 हजार वर्गमीटर में बन रहा वॉटरप्रूफ डोम

अमित शाह और भाजपा की आलोचना

जनसभा से पहले मीडिया से चर्चा में ओवैसी ने यूसीसी का समर्थन करने के लिए भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता है, जिसमें दखलंदाजी नहीं हो सकती। बावजूद समानता लाने की आड़ में 18 करोड़ मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts