PlayBreaking News

अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन बहन का निधन!100 से ज्यादा फिल्मों में आईं नजर

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 13 मार्च को मुंबई में अंतिम सांस ली। मधु मल्होत्रा को खास पहचान 1983 में आई फिल्म हीरो के मशहूर गाने ‘लंबी जुदाई’ से मिली थी, जिसमें वह जिप्सी महिला के किरदार में नजर आई थीं।
Follow on Google News
100 से ज्यादा फिल्मों में आईं नजर
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    करीब दो दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहने वाली और अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाने वाली हिंदी सिनेमा की वर्सेटाइल अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन हो गया। उन्होंने 13 मार्च को मुंबई में अंतिम सांस ली।

    यह भी पढ़ें: सिनेमा जगत में शोक: ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाने वाले विजय कृष्णा का 81 की उम्र में निधन

    अमिताभ बच्चन की बनी थीं ऑनस्क्रीन बहन

    मधु मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन के किरदार जय की बहन का रोल निभाया था। यह फिल्म उस दौर की चर्चित फिल्मों में से एक थी और इसी फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपना नाम बनाया।

    Uploaded media

    ‘हीरो’ के गाने ‘लंबी जुदाई’ से मिली पहचान

    मधु मल्होत्रा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ से मिली। इस फिल्म में वह मशहूर गाने ‘लंबी जुदाई’ में जिप्सी महिला के किरदार में नजर आई थीं और गाने पर लिप-सिंक करती दिखाई दी थीं।

    यह भी पढ़ें: Rinku Singh Father Death : रिंकू सिंह ने नम आंखों से दी पिता को अंतिम विदाई, अर्थी को दिया कंधा; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

    फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था और इसमें जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और इसका गाना ‘लंबी जुदाई’ आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    मधु मल्होत्रा ने अपने लंबे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे लेकिन अहम किरदार निभाए।
    वह ‘विश्वनाथ’ (1978), ‘कर्ज’ (1980) और ‘विधाता’ (1982) जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा 1982 में आई फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ में भी उन्होंने काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे, जबकि मधु मल्होत्रा अभिनेता पेंटल के साथ नजर आई थीं।

    Uploaded media

    हॉरर फिल्मों में भी निभाए किरदार

    मधु मल्होत्रा ने सिर्फ मुख्यधारा की फिल्मों में ही नहीं बल्कि हॉरर फिल्मों में भी काम किया। वह निर्देशक मोहन भाकरी की हॉरर फिल्मों ‘खूनी मुर्दा’ (1989) और ‘रूहानी ताकत’ (1991) में भी दिखाई दी थीं। इन फिल्मों में उनके किरदार को दर्शकों ने पसंद किया था।

    2000 में आई आखिरी फिल्म

    मधु मल्होत्रा को आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘वो बेवफा थी’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मोहन भाकरी ने किया था और इसमें सुदेश बेरी और अन्नपूर्णा ने अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

    फिल्म इंडस्ट्री ने खोया अनुभवी कलाकार

    करीब दो दशक तक भले ही उन्होंने अधिकतर सहायक किरदार निभाए, लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा सराहा। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। हालांकि अभी तक उनके निधन की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts