Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Oscar 2026 :‘इन मेमोरियम’ से धर्मेंद्र का नाम गायब, हेमा मालिनी बोलीं- यह शर्म की बात

98वें Academy Awards के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम लाइव टेलीकास्ट में शामिल नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया। इस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने इसे शर्मनाक बताया। वहीं बेटी ईशा देयोल ने कहा कि उनके पिता ऐसी बातों की परवाह नहीं करते।
‘इन मेमोरियम’ से धर्मेंद्र का नाम गायब, हेमा मालिनी बोलीं- यह शर्म की बात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    15 मार्च को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किए गए। इस समारोह में हर साल की तरह ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट भी रखा गया, जिसमें पिछले एक साल में दुनिया छोड़ चुके फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

    हालांकि इस बार भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम लाइव टेलीकास्ट में शामिल नहीं किया गया। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी डिटेल्ड लिस्ट में उनका नाम मौजूद था, लेकिन टीवी प्रसारण में उनका जिक्र नहीं हुआ। इसे लेकर फैंस में काफी नाराजगी देखने को मिली।

    हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

    इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री हेमा मालिमी ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ग्लोबल स्तर के अभिनेता को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। हेमा मालिनी ने कहा कि यह उनके लिए शर्म की बात है कि उन्होंने ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज किया जो दुनिया भर के लोगों के लिए बहुत मायने रखते थे। धर्मजी को हर जगह पहचाना जाता था।

    अवॉर्ड न मिलने से फर्क नहीं पड़ता

    हालांकि हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि इस बात से उन्हें या धर्मेंद्र को कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उनके मुताबिक धर्मेंद्र को अपने करियर में ज्यादा अवॉर्ड नहीं मिले, इसलिए ऑस्कर से भी उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी।

    ये भी पढ़ें: Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

    उन्होंने कहा कि हम दोनों अपने देश के लोगों का प्यार पाकर खुश थे। अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे। यहां तक कि मुझे ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए भी कोई बड़ा अवॉर्ड नहीं मिला।

    सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा

    ऑस्कर के लाइव टेलीकास्ट के बाद कई भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने इसे बॉलीवुड के एक बड़े लेजेंड का अपमान बताया, तो कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतनी चर्चा के बावजूद एक भारतीय आइकॉन को सम्मान क्यों नहीं दिया गया।

    ईशा देओल ने भी दिया रिएक्शन

    धर्मेंद्र की बेटी ईशा देयोल ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ऐसे मामलों को ज्यादा महत्व नहीं देते। ईशा देओल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इससे पापा को कोई फर्क पड़ेगा। उनका दिल बहुत बड़ा है और वे ऐसी छोटी बातों की परवाह नहीं करते। उनके लिए जिंदगी कभी पहचान या रुतबे के बारे में नहीं रही, बल्कि लोगों के प्यार और उनके दिलों में अपनी जगह बनाने के बारे में रही है।

    इन हॉलीवुड हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि

    98वें Academy Awards के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में कई हॉलीवुड कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें डायने कीटन, कैथरीन ओ'हारा, रॉबर्ट रेडफोर्ड, उडो कीयर, रॉब रेनर, रॉबर्ट डुवैल, जीन हैकमैन और वैल किल्मर जैसे नाम शामिल थे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts