PlayBreaking News

ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए साहस को सलाम, 86 आर्म्ड फोर्स जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 9 ऑफिसर को वीर चक्र

Follow on Google News
ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए साहस को सलाम, 86 आर्म्ड फोर्स जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 9 ऑफिसर को वीर चक्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले आर्म्ड फोर्स के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है।

    इन पुरस्कारों में वायुसेना, थलसेना, नौसेना, BSF और पुलिस बलों के जांबाज शामिल हैं। सरकार ने साफ किया कि यह सम्मान उन बहादुरों के लिए है जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में असाधारण योगदान दिया और अपने साहस से देश का गौरव बढ़ाया।

    वायुसेना के 52 जवान सम्मानित, 9 को वीर चक्र

    ऑपरेशन सिंदूर में निर्णायक भूमिका निभाने वाले भारतीय वायुसेना के 52 जवानों को वीरता पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें 9 अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। इन वीर चक्र विजेताओं में वे फाइटर पायलट भी शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसके अलावा, 3 वायुसेना अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक दिया गया है, जो कारगिल युद्ध के बाद अब प्रदान किया जा रहा है।

    थलसेना के 18 जवानों को वीरता मेडल

    भारतीय थलसेना के 18 जवानों को इस बार वीरता मेडल से नवाजा गया है। इनमें 4 को कीर्ति चक्र, 4 को वीर चक्र और 8 को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, 2 वरिष्ठ थलसेना अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान उन सैनिकों को दिया गया है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में असाधारण नेतृत्व और वीरता का प्रदर्शन किया।

    BSF के 16 जांबाजों को गैलेंट्री मेडल

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जवानों को गैलेंट्री मेडल देने का ऐलान हुआ है। BSF, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर 2290 किलोमीटर तक और पश्चिमी सेक्टर में LoC की रक्षा करती है, ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम योगदान दिया। इस अभियान में BSF के 2 जवान शहीद हुए और 7 घायल हुए।

    पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी सम्मानित

    ऑपरेशन सिंदूर और अन्य सुरक्षा अभियानों में भूमिका निभाने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी वीरता पुरस्कार मिले हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 128, CRPF के 20 और छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 कर्मियों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है।

    सेंट्रल-स्टेट फोर्स के 1090 पुलिसकर्मी सेवा पदक से सम्मानित

    गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस वर्ष 1090 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 233 को वीरता मेडल, 99 को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 758 को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलेगा।

    इस सूची में फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस के कर्मी भी शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जम्मू-कश्मीर के सबसे अधिक 152 पुलिसकर्मियों को वीरता मेडल मिला है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts