OpenAI में CEO के तौर पर होगी Sam Altman की वापसी, कंपनी के बोर्ड में भी बदलाव; सैम बोले- लौटने के लिए उत्सुक हूं

बिजनेस डेस्क। ChatGPT बनाने वाली कंपनी Open AI इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को कंपनी ने बाहर कर दिया था, जिसके बाद ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब दोनों कंपनी में वापसी करने वाले हैं। सैम की CEO और ग्रेग की प्रेसिडेंट के तौर पर वापसी के लिए नया बोर्ड बनाया गया है।
वहीं ग्रेग ब्रॉकमैन ने कहा कि OpenAI में लौट रहा हूं और आज रात से कोडिंग शुरू।
बता दें कि, OpenAI के इन्वेस्टर्स सैम की वापसी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सैम ऑल्टमैन को हटाए जाने के बाद OpenAI के बहुत से कर्मचारी इस्तीफा देने को तैयार थे।
OpenAI ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। OpenAI ने कहा- 'हम एक नए बोर्ड के साथ बतौर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन की वापसी के लिए एक एग्रीमेंट इन प्रिंसिपल पर पहुंचे हैं। इस बोर्ड में ब्रेट टेलर (चेयरमैन), लैरी समर्स और एडम डी'एंजेलो शामिल हैं।
वहीं ग्रेग ब्रॉकमैन ने कहा कि OpenAI में लौट रहा हूं और आज रात से कोडिंग शुरू।
बता दें कि, OpenAI के इन्वेस्टर्स सैम की वापसी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सैम ऑल्टमैन को हटाए जाने के बाद OpenAI के बहुत से कर्मचारी इस्तीफा देने को तैयार थे।
ऑल्टमैन ने कही ये बात
सैम ऑल्टमैन ने X पोस्ट में लिखा- 'मुझे OpenAI से प्यार है और बीते कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया वो टीम और इसके मिशन को एकजुट रखने के लिए किया। जब मैंने माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने का फैसला लिया, तो यह साफ था कि मेरे और मेरी टीम के लिए यही सबसे अच्छा रास्ता है। नए बोर्ड और सत्या के सपोर्ट के साथ मैं ओपनाई में लौटने और माइक्रोसॉफ्ट के साथ हमारी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।'




















