Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'One Nation, One Election' : वीडी शर्मा बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन हो... कमलनाथ ने कहा- संविधान संशोधन का विषय, इसमें राज्यों की अनुमति अनिवार्य

Follow on Google News
'One Nation, One Election' : वीडी शर्मा बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन हो... कमलनाथ ने कहा- संविधान संशोधन का विषय, इसमें राज्यों की अनुमति अनिवार्य
भोपाल। देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अटकलों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैं ऐसा मानता हूं वन नेशन, वन इलेक्शन हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर एक नहीं, पता नहीं कितनी ऐसी व्यवस्था जो जनमत चाहता है, देश की व्यवस्था के लिए जरूरत है उन बातों को पीएम के नेतृत्व में एक नहीं कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन पर भी चर्चाएं समाज के अंदर होती रही हैं और चर्चाएं चल रही हैं। आगे क्या होगा नहीं होगा, यह समाज के बहुमत के आधार पर प्रधानमंत्री जी की जो सोच बनेगी, उसके आधार पर चीजें तय होंगी। लेकिन आज इस पर कुछ कहा जाए मैं इसे उचित नहीं मानता। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1697531416467103823?t=3ufwrX5VQHeWO8clrgYiDg&s=08[/embed]

संविधान संशोधन का विषय - कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ का बयान सामने आया है। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ये संविधान संशोधन का विषय है। इसे केवल लोकसभा और राज्यसभा में पास होना पर्याप्त नहीं, इसमें राज्यों की अनुमति भी आवश्यक होगी। आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची जल्द ही जारी होगी, परंतु पार्टी को जिसे इशारा करना था, वह कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सावन में 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी मांग पर कुछ तो एक्शन लिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस का स्थानीय संगठन अगर राजी होगा तभी भाजपा के लोगों को कांग्रेस में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने नीमच में अल्प वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने शासन से मांग की कि किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts