PlayBreaking News

नेपाल में तेल के दामों में बढ़ोतरी :पेट्रोल 17 रुपए और डीजल 25 रुपए प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से होगी लागू

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पिछले कई दशकों से नेपाल को पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध करा रही है। भारत-नेपाल ऑयल पाइपलाइन के जरिए सप्लाई भी आसान बनी हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार और आयात लागत बढ़ने का असर अब नेपाल की घरेलू कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।
Follow on Google News
पेट्रोल 17 रुपए और डीजल 25 रुपए प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से होगी लागू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    काठमांडू। नेपाल में तेल संकट के बीच आम जनता को बड़ा महंगाई झटका लगा है। नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन (NOC) ने शुक्रवार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरों के तहत पेट्रोल 17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है, जबकि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है।

    जनता को ईंधन का जोरदार झटका

    काठमांडू की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दरों के बाद पहली कैटेगरी में पेट्रोल 216.50 रुपये प्रति लीटर, दूसरी में 218 रुपये और तीसरी में 219 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। वहीं डीजल की कीमत 204.50 रुपये से लेकर 207 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं लागू हुई नई दरें आज रात 12 बजे ले लागू होगी। फरवरी के मुकाबले, डीजल के दाम में करीब 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: इजरायल के खिलाफ बयान देकर फंसा पाकिस्तान : नेतन्याहू की धमकी के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने डिलीट किया पोस्ट

    तेल कंपनी भारी नुकसान से गुजर रही

    नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन का कहना है कि कीमत बढ़ाने के बावजूद कंपनी अभी भी भारी घाटे में चल रही है। कॉरपोरेशन के मुताबिक पेट्रोल पर 16.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 109.50 रुपये प्रति लीटर और LPG पर 416.37 रुपये प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है। हर 15 दिन में कंपनी को लगभग 10.21 अरब नेपाली रुपये का घाटा झेलना पड़ रहा है।

    Breaking News

    अब तक चार बार महंगा हुआ तेल

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को इस मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह बताया जा रहा है। बीते एक महीने से भी कम समय में नेपाल में चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई और तेज होने की आशंका है।हालांकि नेपाल अपनी लगभग 100 प्रतिशत तेल जरूरत भारत से पूरी करता है।

    यह भी पढ़ें: GenZ हिंसा की जांच ने मचाई हलचल! पूर्व PM केपी ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

    नेपाल की संजीवनी बूटी है IOC

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पिछले कई दशकों से नेपाल को पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध करा रही है। भारत-नेपाल ऑयल पाइपलाइन के जरिए सप्लाई भी आसान बनी हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार और आयात लागत बढ़ने का असर अब नेपाल की घरेलू कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी ट्रांसपोर्ट, खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ा सकती है, जिससे नेपाल में आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts