Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एलन मस्क बने अमेरिका के सबसे बड़े पॉलिटिकल डोनर, मिडटर्म चुनाव से पहले रिपब्लिकन पर खर्चे 442 मिलियन डॉलर

अमेरिका PAC को 6 से 14 अक्टूबर के बीच 74.8 मिलियन डॉलर का डोनेशन, कंपनी के जरिए अलग से 1.98 मिलियन डॉलर, अक्टूबर में टोटल 77 मिलियन डॉलर का योगदान, टेक्सास सीनेट सीट पर सबसे ज्यादा फोकस, FEC रिकॉर्ड से खुलासा।
एलन मस्क बने अमेरिका के सबसे बड़े पॉलिटिकल डोनर, मिडटर्म चुनाव से पहले रिपब्लिकन पर खर्चे 442 मिलियन डॉलर
एलन मस्क ने रिपब्लिकन पर खर्चे 442 मिलियन डॉलर।

वॉशिंगटन। अरबपति एलन मस्क ने 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन कैंपेन और पॉलिटिकल ग्रुप्स पर कुल 442 मिलियन डॉलर (41अरब 96 करोड़ 59 लाख 11हजार) से ज्यादा खर्च किए हैं। इसके साथ ही वे अमेरिकी हिस्ट्री में सबसे बड़े इंडिविजुअल पॉलिटिकल डोनर बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि मस्क ने 6 से 14 अक्टूबर के बीच अपने 'अमेरिका PAC' को कुल 74.8 मिलियन डॉलर का डायरेक्ट कंट्रीब्यूशन दिया। इसके अलावा, उनकी कंपनी 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका इंक.' के जरिए 1.98 मिलियन डॉलर और दिए गए। इससे अक्टूबर के पहले पखवाड़े में उनका टोटल कंट्रीब्यूशन लगभग 77 मिलियन डॉलर हो गया।

ट्रंप की ईरान को नई Warning! 'एक और बड़ा हमला करेंगे', ईरान ने दी जवाबी हमले की चेतावनी; कहा- काट देंगे इंटरनेट केबल!

जानें क्या है अमेरिका PAC

 'अमेरिका PAC' एक पॉलिटिकल एक्शन कमेटी है, जिसे मस्क ने बनाया है। वे इसे हैवी सपोर्ट देते हैं। इसका मकसद वोटर टर्नआउट बढ़ाने के एफर्ट्स और डिजिटल कैंपेन के जरिए रिपब्लिकन और कंजर्वेटिव कैंडिडेट्स का सपोर्ट करना है। फोर्ब्स के अनुसार, अमेरिका PAC ने अक्टूबर के पहले दो हफ्तों में लगभग 42.7 मिलियन डॉलर खर्च किए। 14 अक्टूबर तक उनके पास 46.5 मिलियन डॉलर कैश बचे थे। 'पेडफॉरपॉलिटिक्स' (PaidForPolitics) ट्रैकर द्वारा कंपाइल किए गए FEC रिकॉर्ड के अनुसार इस मिडटर्म इलेक्शन साइकिल के दौरान PAC ने लगभग 68.6 मिलियन डॉलर का इंडिपेंडेंट खर्च किया है। इसमें मेनली सीनेट की उन सीटों पर फोकस किया गया है जहां टाइट फाइट है। टेक्सास सीनेट इलेक्शन में सबसे ज्यादा खर्च हुआ है।

सबसे बड़ा हिस्सा टेक्सास सीनेट इलेक्शन में गया

PAC के टोटल खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा टेक्सास सीनेट इलेक्शन में गया है।फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसने डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जेम्स तालारिको का विरोध करने के लिए 27.9 मिलियन डॉलर और उनके रिपब्लिकन राइवल केन पैक्सटन का सपोर्ट करने के लिए 4.8 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिका PAC ने ओहियो सीनेट इलेक्शन में लगभग 9.3 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इसके अलावा मिशिगन में 7.7 मिलियन डॉलर, आयोवा में 2.7 मिलियन डॉलर और मेन में 2.1 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं।

डेमोक्रेट्स का विरोध करने पर फोकस रहा

इन स्टेट्स में खर्च मेनली डेमोक्रेटिक कैंडिडेट्स का विरोध करने पर फोकस रहा है। इस महीने की शुरुआत में, 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने रिपोर्ट दी थी कि सितंबर के अंत तक मस्क ने मिडटर्म इलेक्शन में 366 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कंट्रीब्यूशन दिया है। इसमें अमेरिका PAC और अन्य आउटसाइड ग्रुप्स को दिए गए डोनेशन भी शामिल हैं। इस फिगर में पिछले महीने 'रिपब्लिकन सीनेट लीडरशिप फंड' को दिया गया 158 मिलियन डॉलर का डोनेशन भी शामिल है। बाद में इस सुपर PAC ने इतनी ही रकम 'टेक्सास PAC' को ट्रांसफर कर दी, जो पैक्सटन के इलेक्शन कैंपेन का सपोर्ट करता है। फोर्ब्स के एस्टीमेट के अनुसार, गुरुवार देर रात तक मस्क की टोटल नेटवर्थ 909.8 बिलियन डॉलर थी, जिससे वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts