Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए दो सैन्य विमान, 4 पायलटों की मौत

फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई। वायु सेना ने जांच शुरू कर दी है और एहतियात के तौर पर सभी SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।
फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए दो सैन्य विमान, 4 पायलटों की मौत
फिलीपींस: ट्रेनिंग के दौरान आसमान में टकराए दो सैन्य विमान

फिलीपींस में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा विमान हादसा हो गया। मनीला के दक्षिण में स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान वायु सेना के दो SF-260 विमान हवा में आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई। फिलीपीन वायु सेना ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

एयर बेस के दायरे में ही गिरे दोनों विमान

फिलीपीन वायु सेना के प्रवक्ता कर्नल एल्विन कैपिंगुइयन ने बताया कि दोनों विमान एयर बेस के दायरे में ही गिरे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में चार पायलटों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।

X Post

वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रेनिंग के दौरान दोनों विमान आपस में कैसे टकराए।

SF-260 विमानों की उड़ान पर लगाई रोक

हादसे के बाद एहतियात के तौर पर फिलीपीन वायु सेना ने अपने सभी SF-260 विमानों की उड़ान पर अस्थायी रोक लगा दी है। जांच पूरी होने और जरूरी सुरक्षा समीक्षा के बाद ही इन विमानों के दोबारा उड़ान भरने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts