Odisha Plane Crash :राउरकेला में 9 सीटर प्लेन क्रैश, 2 पायलट समेत 4 यात्री घायल; भुवनेश्वर जा रही थी फ्लाइट

भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा इंडिया वन एयर का 9 सीटर विमान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। हादसा लैंडिंग से पहले जालदा इलाके के पास हुआ। विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
राउरकेला में 9 सीटर प्लेन क्रैश, 2 पायलट समेत 4 यात्री घायल; भुवनेश्वर जा रही थी फ्लाइट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओडिशा में शनिवार दोपहर इंडिया वन एयर का 9 सीटर चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। हादसा राउरकेला के रघुनाथपल्ली इलाके में जालदा ए ब्लॉक के पास हुआ।

    लैंडिंग से पहले आई तकनीकी खराबी

    जानकारी के मुताबिक, विमान ने दोपहर करीब 1:30 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद सिंगल-इंजन वाले इस विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान क्रैश हो गया।

    Uploaded media

    विमान में थे 6 यात्री और 2 पायलट

    इस चार्टर प्लेन में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 पायलट शामिल थे।

    विमान में सवार लोगों के नाम इस प्रकार हैं-

    • अनीता साहू
    • सुनील अग्रवाल
    • सविता अग्रवाल
    • सुशांत कुमार बिस्वाल
    • पायलट: तरुण श्रीवास्तव
    • पायलट: नवीन खंगार

    हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    हादसे की जानकारी मिलते ही राउरकेला और पानपोश फायर स्टेशन से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर डिपार्टमेंट ने विमान में फंसे लोगों को बाहर निकालकर रेस्क्यू किया।

    Uploaded media

    रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

    कैसे हुआ हादसा?

    बताया गया कि विमान को दोपहर 1 बजे राउरकेला एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन एयरपोर्ट से करीब 10–15 किलोमीटर पहले ही विमान नीचे आने लगा। पायलट ने आपात लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान तेजी से नीचे गिर गया और क्रैश हो गया।

    Uploaded media

    हादसे की तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके पंख भी टूट गए हैं। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-KSS बताया गया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

     

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts