NEET री- एग्जाम से पहले आज NTA की देश में मॉकड्रील :कल 551 सेंटर पर होगी परीक्षा, 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल करेगी। परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम तैयार किया गया है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा हो रही परीक्षा
3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा के बाद कई राज्यों में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जांच के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर 21 जून को री-एग्जाम कराने का फैसला लिया। जिसमें देशभर के अलग- अलग राज्यों से अभ्यर्थी शामिल होंगे। री- एग्जाम के लिए केंद्र की कई एजेंसियां कड़ा पहरा देगी साथ ही वायुसेना की भी मदद ली जाएगी।
22.79 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के संचालन में 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य
NTA ने स्पष्ट किया है कि 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं हैं। अभ्यर्थियों को केवल नए एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। NTA का दावा है कि इस बार सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक तैयारियों को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
GPS ट्रैकिंग और CCTV निगरानी में होगी परीक्षा
प्रश्नपत्र ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट मिलेगा। सभी परीक्षा केंद्र CCTV निगरानी में रहेंगे, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 68वां जन्मदिन आज: संताली गांव से राष्ट्रपति भवन तक, जानें संघर्ष से शिखर तक का सफर
केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाएं
- बिजली बैकअप
- पर्याप्त रोशनी और पंखे
- पीने का पानी
- शौचालय
- मेडिकल सहायता
- दीवार घड़ियां
क्या साथ ले जा सकते हैं?
- पारदर्शी पानी की बोतल
- डायबिटिक अभ्यर्थी शुगर टैबलेट रख सकते हैं।
- केला, सेब या संतरा जैसे फल ले जाने की अनुमति है।
समय से पहले पहुंचें - धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थी।
- फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले छात्र।
परीक्षा का समय
परीक्षा शुरू: दोपहर 2 बजे
परीक्षा समाप्त: शाम 5:15 बजे
PwD/PwBD अभ्यर्थियों के लिए समय: शाम 6:20 बजे तक











