Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक नहीं, 1 लाख FIR दर्ज करो… मुझे डर नहीं : दिग्विजय सिंह

एक नहीं, 1 लाख FIR दर्ज करो… मुझे डर नहीं : दिग्विजय सिंह
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राम नवमी पर खरगोन में हुई हिंसा पर किए गए ट्वीट के मामले में उन पर एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि एक नहीं, एक लाख FIR दर्ज करो… मुझे किसी का डर नहीं है। https://twitter.com/psamachar1/status/1514145775156031490?t=G5QWx5sDwywktMsg8X6l7g&s=08

ट्वीट डिलीट करने पर दिया ये बयान

दिग्विजय सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर कितने ही मामले दर्ज हो जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैंने ट्वीट पर सवाल पूछा है, क्या ये ठीक है ? वहीं ट्वविटर से फोटो डिलीट करने के सवाल पर कहा कि वो खरगोन की नहीं थी इसलिए मैंने डिलीट कर दी।

मंगलवार को हुई थी FIR

खरगोन में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आईपीसी की धारा 153A, 295A, 465, 505(2) के अंतर्गत केस दर्ज किया। दिग्विजय सिंह पर धार्मिक भावनाओं को आहत कर उन्माद फैलाने के आरोप लगाए गए थे। ये भी पढ़ें- गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह! गृह मंत्री ने दिए कानूनी कार्रवाई के संकेत

क्या था वायरल ट्वीट ?

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को खरगोन में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट किया था। उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए खरगोन का बताया था। इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे हैं। [caption id="attachment_26148" align="aligncenter" width="435"] पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का वायरल ट्वीट[/caption] ये भी पढ़ें- मंत्री विश्वास सारंग ने Twitter के CEO को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts