Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह! गृह मंत्री ने दिए कानूनी कार्रवाई के संकेत

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह! गृह मंत्री ने दिए कानूनी कार्रवाई के संकेत
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर विवादिय बयानों से सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो जाते हैं। हाली ही में दिग्विजय सिंह बिहार के फोटो को खरगोन का बताकर फंस गए हैं। हालांकि उन्होंने कुछ देर अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक ये वायरल हो चुका था। इस संबंध में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।

गृह मंत्री का बड़ा बयान

गृह मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव को हवा देना चाहते हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मस्जिद में झंडा फहराने की जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है, वो मध्यप्रदेश की नहीं है। इस विषय में वैधानिक कार्रवाई को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।

क्या था वायरल ट्वीट ?

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को खरगोन में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट किया था। उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए खरगोन का बताया था। इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे हैं। [caption id="attachment_26064" align="aligncenter" width="478"] पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का वायरल ट्वीट[/caption]

CM शिवराज ने बताया दंगे की साजिश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के वायरल ट्वीट को दंगे साजिश बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है। वे मध्यप्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts