Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर सहित 4 लोकसभा सीटों पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं

होशंगाबाद सीट से 2019 में भी नहीं थी कोई महिला प्रत्याशी
Follow on Google News
जबलपुर सहित 4 लोकसभा सीटों पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं

भोपाल। प्रदेश के पहले और दूसरे चरण की 13 लोकसभा सीटों में महिला उम्मीदवार पुरुषों की तुलना में काफी कम हैं। छिंदवाड़ा, जबलपुर, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा सीटों पर एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। होशंगाबाद में महिला ज्योति झरिया ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उनका फॉर्म निरस्त हो गया। शेष 3 लोकसभा क्षेत्रों में महिला प्रत्याशियों ने नामांकन ही नहीं भरा। जबलपुर और छिंदवाड़ा में पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है कि चुनाव मैदान में महिला प्रत्याशी नहीं हैं।

पिछले चुनाव में भी यहां महिला उम्मीदवार नहीं थीं। पुरुषों से अधिक महिला वोटर वाले लोकसभा क्षेत्र बालाघाट और मंडला में भी सिर्फ दो-दो महिला महिला प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। दोनों चरणों की कुल 13 लोकसभा सीटों पर सबसे ज्यादा तीन महिला प्रत्याशी शहडोल में हैं।

पिछले लोस चुनाव में 19 महिलाओं की थी भागीदारी

पिछले लोकसभा चुनाव में 19 महिलाएं चुनाव मैदान में थी। इनमें पहले चरण की 6 सीटों पर 10 और दूसरे चरण की 7 सीटों पर 9 महिला प्रत्याशी थीं। शहडोल से 5 महिला प्रत्याशी चुनावी रण में थीं। वहीं सीधी में 2, जबलपुर, मंडला व बालाघाट में 1-1 महिला प्रत्याशी थीं। छिंदवाड़ा में कोई महिला उम्मीदवार नहीं थी। खजुराहो, रीवा और बैतूल में दो-दो तथा जबलपुर में एक भी नहीं तथा शेष सीटों पर एकएक महिला उम्मीदवार रहीं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts