Nora Fatehi :फुटबॉल- क्रिकेट वर्ल्ड कप दोनों की ओपनिंग में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी नोरा फतेही

एंटरटेनमेंट डेस्क। नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। यह भव्य समारोह 12 जून को बीएमओ फील्ड में आयोजित होगा। नोरा की इस उपलब्धि को भारतीय मनोरंजन जगत के लिए बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच माना जा रहा है।
पहले भी फीफा और ICC मंच पर कर चुकी हैं परफॉर्म
इससे पहले नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भी अपनी प्रस्तुति दी थी। इसके साथ ही वे ऐसी पहली और एकमात्र बॉलीवुड कलाकार बन गई हैं, जिन्होंने फुटबॉल और क्रिकेट दोनों वर्ल्ड कप के मंच पर परफॉर्म किया है।
यह भी पढ़ें: दो दिन में पैसे दो वरना गोली..! एल्विश यादव से मांगी गई करोड़ों की एक्सटॉर्शन मनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लिया नाम?
तीन देशों में हो रहा है फीफा वर्ल्ड कप 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस बार तीन देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जा रहा है। इसी वजह से फीफा ने हर मेजबान देश के पहले मैच से पहले अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बनाई है। कनाडा में होने वाली सेरेमनी में नोरा के साथ बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी डीजे डीजे संजॉय भी परफॉर्म करेंगे।
‘छम्मक छल्लो’ रीमिक्स बनाने वाले DJ संजॉय भी होंगे शामिल
DJ संजय वही म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने 2011 में Ra.One के लोकप्रिय गीत छम्मक छल्लो का ऑफिशियल रीमिक्स तैयार किया था। इस इंटरनेशनल इवेंट में उनके अलावा माइकल बुबले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, जेसी रेयेज़, वेगेड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे कलाकार भी हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: वीडियो में फूटा गुस्सा! कैसे फैली शक्ति कपूर की मौत की अफवाह? सच जानकर उड़ जाएंगे होश!
कैटी पेरी, लिसा और शकीरा भी होंगी आकर्षण का केंद्र
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अन्य कार्यक्रमों में कैटी पेरी, लिसा, टायला, अनीता और रेमा भी परफॉर्म करेंगे। वहीं शकीरा एक बार फिर फीफा मंच पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए नया गाना ‘दाई दाई’ अनाउंस किया है, जिसमें नाइजीरियाई स्टार बर्न बॉय भी शामिल हैं। शकीरा का 2010 फीफा एंथम वाका वाका आज भी दुनिया भर में लोकप्रिय माना जाता है।











