Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न ट्रॉफी, न कैश :इनाम में देसी 'मुर्गा' इंटरनेट पर छाई UP की 'महुआरी प्रीमियर लीग'

टूर्नामेंट 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक खेला गया, इसमें आसपास के गांवों की कुल 16 टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें हर दिन रोमांचित गेम भी देखने को मिले।
इनाम में देसी 'मुर्गा' इंटरनेट पर छाई UP की 'महुआरी प्रीमियर लीग'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देवरिया। भारत में इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा है। जहां हर एक नए दिन जीत, हार और टीमों के नए टैलेंट देखने को मिल रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर UP में हुई एक क्रिकेट लीग का पोस्ट मैच अवॉर्ड सेलिब्रेशन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस लीग में प्लेयर ऑफ द मैच को इनाम में न ही कैश, और न ही ट्रॉफी बल्कि जिंदा देसी मुर्गा दिया गया। 

    क्या है 'महुआ प्रीमियर लीग'

    यह मामला UP के देवरिया में हुई महुआरी प्रीमियर लीग का है। जहां यह अनोखा वीडियो देवरिया की पथरदेवा विधानसभा के महुआरी गांव से सामने आया है। यहां आयोजित ' महुआरी प्रीमियर लीग ' अब इंटरनेट पर नेटिजन्स को खूब पसंद आ रही है। वजह अपने 'इनाम' की वजह से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गय यह वीडियो जमकर वायरल हो गया है। 

     गांव की 16 टीमों ने लिया भाग

    खबरों के अनुसार, टूर्नामेंट 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक खेला गया, इसमें आसपास के गांवों की कुल 16 टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें हर दिन रोमांचित गेम भी देखने को मिले। लेकिन नजारा तब बदला जब मैच के बाद इनाम देने की बारी आई, यहां आयोजकों ने अपने इनाम से सबको चौंका दिया। स्टेज पर न तो कोई कप था और न ही कोई कैश लिफाफा।

    कौन है आयोजक, आखिर ऐसा इनाम क्यों?

    बता दें इस टूर्नामेंट के आयोजक प्रद्युमन पांडेय है। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और देवरिया के पथरदेवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने आज तक से बातचीत में बताया कि गांव में काफी लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट कराने की इच्छा थी। जिसके बाद इसे कराने का फैसला किया गया। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने पूरा जोश और जुनून के साथ बल्लेबाजी सहित गेंदबाजी में हाथ आजमाया।

    मुर्गा, अंडा और च्यवनप्राश भी इनाम में दिया गया

    आयोजक प्रद्युमन ने आगे यह बताया कि हर दिन 'मैन ऑफ द मैच' प्लेयर को शानदार परफॉर्मेंस के लिए इनाम में देसी मुर्गा दिया गया। यही नहीं इसके अलावा अंडे और च्यवनप्राश भी इनाम के तौर पर प्लेयर्स को दिया गया। वहीं जिस खिलाड़ी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है उसका नाम सीपू सिंह जो सिरसिया हेतिमपुर का रहने वाला है।

    सीपू ने इस टूर्नांमेंट में अपनी करिश्माई बैटिंग से जमकर रन बटौरे जिससे उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। इस खास प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑद द मैच चुना गया। उनके साथ विकास नाम के खिलाड़ी की भी ट्रैंडिग में है। उसे भी मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था और होस्ट द्वारा ज़िंदा मुर्गा दिया गया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts