Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

निवाड़ी में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; जानें कैसे हुआ हादसा

Follow on Google News
निवाड़ी में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। घटना ओरछा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात की है।

अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबितक, 45 वर्षीय रामेश्वर यादव उनका 13 साल का बेटा कृष्ण और भतीजा मंगल यादव एक शादी समारोह में शामिल होने झांसी गए हुए थे। जहां से वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ओरछा थाना अंतर्गत वनगाय के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी मृतक वनगाय गांव के निवासी हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें-ठेकेदारों ने बनाई दूरी, 21 में सिर्फ 3 शराब दुकानें ही बिकीं
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts