Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकली, मटकी फोड़ में श्री दुर्गा अखाड़ा ने खिताब जीता

बेगमगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यादव महासभा के नेतृत्व में आयोजित मुख्य समारोह में भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
बेगमगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकली, मटकी फोड़ में श्री दुर्गा अखाड़ा ने खिताब जीता
बेगमगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकली

बेगमगंज। फूलों से सजे रथ पर भगवान श्रीकृष्ण की विशाल शोभायात्रा निकली, जिसमें डीजे, बैंड-बाजों, ढोल-मंजीरों की सुमधुर धुन और भजन-कीर्तन करती मंडलियों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्रा दशहरा मैदान से शुरू होकर नया बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड, गांधी बाजार और पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस दशहरा मैदान पहुंची। मार्ग में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत

भाजपा कार्यालय, हिंदू युवा सेवा दल, ब्राह्मण समाज, लोधी समाज, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा, अधिवक्ता बद्री विशाल गुप्ता, पार्षद पिंटू जैन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ये भी पढ़ें: एमपी में लबालब हुए बांध: भदभदा डैम का गेट खुला, बारिश का अलर्ट

वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां

शोभायात्रा में मथुरा उप्र से आए वृंदावन ग्रुप के कलाकार आकर्षण का विशेष केंद्र रहे। कलाकारों ने रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने जन्माष्टमी समारोह में भक्ति और उत्साह का रंग और गहरा कर दिया।

Breaking News

श्री दुर्गा अखाड़ा ने फिर जीता खिताब

जन्माष्टमी समारोह में मटकी फोड़ स्पर्धा ने भी लोगों का खूब उत्साह बढ़ाया। करीब एक दर्जन अखाड़ों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 25 फीट ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए जोर आजमाइश की। बीते वर्ष की विजेता टीम श्री दुर्गा अखाड़ा, माला फाटक बेगमगंज ने इस वर्ष भी 25 फीट ऊंची मटकी फोड़कर अपना खिताब बरकरार रखा।

एक हजार लीटर दही का वितरण

भारी-भरकम नगद पुरस्कारों के कारण प्रतियोगिता को लेकर अखाड़ों की टीमों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विजेता टीम को यादव महासभा और मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत और पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष सुधीर यादव सागर द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन के दौरान करीब एक हजार लीटर दही का वितरण भी किया गया।

ये भी पढ़ें: हरसूद में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, यदुवंशी स्वाभिमान वाहन रैली ने खींचा ध्यान

धर्मशाला के लिए 10 लाख देने की घोषणा

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, विधायक देवेंद्र पटेल, सुधीर यादव सागर सहित नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, दाऊ राजेंद्र सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह यादव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा, संदीप विश्वकर्मा, कमल साहू, राजेश यादव पार्षद, जगदीश लोधी और बसंत शर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए लोगों से धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts