छात्रों के लिए गोल्डन चांस :NHAI समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका

अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ कुछ बड़ा और प्रैक्टिकल सीखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। देश में सड़कों और नेशनल हाईवे के बड़े प्रोजेक्ट्स को संभालने वाली National Highways Authority of India (NHAI) ने समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। यह सिर्फ एक इंटर्नशिप नहीं बल्कि करियर को नई दिशा देने वाला प्लेटफॉर्म है। जहां छात्र दो महीने तक एक्सपर्ट्स के साथ काम करेंगे, नई तकनीकों को समझेंगे और इंडस्ट्री का असली अनुभव हासिल करेंगे। खास बात यह है कि चयनित छात्रों को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा, साथ ही इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 तय की गई है। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन की समय सीमा सीमित है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
कितनी अवधि की होगी इंटर्नशिप?
NHAI का यह समर इंटर्नशिप प्रोग्राम कुल दो महीने का होगा। इस दौरान छात्रों को फील्ड और ऑफिस दोनों तरह के अनुभव दिए जाएंगे। चयनित छात्रों को NHAI के विभिन्न फील्ड ऑफिस, प्रोजेक्ट साइट्स और मुख्यालय में काम करने का मौका मिलेगा। यहां वे वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे और प्रोजेक्ट्स के हर पहलू को करीब से समझेंगे।
ये भी पढ़ें: UAE में नौकरियों का संकट: भारतीय नौजवान ने दिखाई हिम्मत, कहा- किसी को भी नहीं निकाला जाएगा
किन छात्रों के लिए है यह मौका?
यह इंटर्नशिप केवल एक ही स्ट्रीम तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अलग-अलग विषयों के छात्रों के लिए खुली है। जिनमें सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, फांइनेंस और कॉमर्स, लॉ(कानून), मैनेजमेंट और मास कम्युनिकेशन के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब है कि तकनीकी और नॉन-टेक्निकल दोनों बैकग्राउंड के छात्र इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। यही वजह है कि यह इंटर्नशिप हर तरह के छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर बनकर सामने आई है।
इंटर्नशिप के दौरान क्या काम मिलेगा?
इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को उनके विषय के अनुसार अलग-अलग तरह के कार्य दिए जाएंगे। सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को हाइवे डिजाइन, ट्रैफिक प्लानिंग और निर्माण कार्य की निगरानी से जुड़े काम दिए जाएंगे. वहीं दूसरे विषयों के छात्र डेटा एनालिसिस, आईटी सिस्टम, टोल ऑपरेशन, कानूनी काम और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे कामों में सहयोग करेंगे.
हर साल कितने छात्रों को मिलेगा मौका?
NHAI की योजना है कि हर साल करीब 500 छात्रों को इस इंटर्नशिप प्रोग्राम से जोड़ा जाए। इससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इंडस्ट्री का अनुभव मिल सकेगा। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग और All India Council for Technical Education (AICTE) के सहयोग से तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को बेहतर तकनीकी और प्रबंधन कौशल मिल सके।
ये भी पढ़ें: MP में बदलाव की तैयारी! सरकारी नौकरी में दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मौका
स्टाइपेंड और सर्टिफिकेट का फायदा
इस इंटर्नशिप की सबसे बड़ी खासियत इसका स्टाइपेंड है। चयनित छात्रों को हर महीने 20,000 रुपये दिए जाएंगे, जो कि छात्रों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता भी है। इसके अलावा इंटर्नशिप पूरी करने पर छात्रों को एक आधिकारिक प्रमाण पत्र भी मिलेगा, जो उनके रिज्यूमे को मजबूत बनाएगा और भविष्य में नौकरी पाने में मदद करेगा।
छात्रों को क्या मिलेगा सीखने का मौका?
इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिलेंगी:
- बड़े प्रोजेक्ट्स कैसे प्लान और मैनेज किए जाते हैं
- टीमवर्क और लीडरशिप स्किल्स
- नई तकनीकों और उपकरणों का उपयोग
- रियल टाइम प्रॉब्लम सॉल्विंग
यह अनुभव छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करता है और उन्हें एक प्रोफेशनल माहौल में काम करने का आत्मविश्वास देता है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। छात्र आधिकारिक पोर्टल internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं-
- रजिस्ट्रेशन करें
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन सबमिट करें
आवेदन करने के बाद उसकी कॉपी अपने पास जरूर रखें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।












