UAE में नौकरियों का संकट:भारतीय नौजवान ने दिखाई हिम्मत, कहा- किसी को भी नहीं निकाला जाएगा

यूएई में नौकरियों पर मंडराते संकट के बीच, भारतवंशी बिजनेसमैन डॉ. (सीए) अंकुर अग्रवाल ने दिखाया 56 इंच का सीना। बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन और संस्थापक ने ऐलान किया कि किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।
Follow on Google News
भारतीय नौजवान ने दिखाई हिम्मत, कहा- किसी को भी नहीं निकाला जाएगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुबई। UAE में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण पैदा हुई अनिश्चितता ने कई कंपनियों में कर्मचारियों के बीच डर और चिंता फैला दी है। ऐसे समय में, एक भारतवंशी बिजनेसमैन ने अपने कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण दिखाई।

    BNW डेवलपमेंट्स के चेयरमैन और संस्थापक डॉ. (सीए) अंकुर अग्रवाल ने ऐलान किया कि संकट के इस दौर में उनकी कंपनी में किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। उनके इस कदम ने कर्मचारियों में हौसला और भरोसा दोनों बढ़ा दिया है। मैं किसी को भी इस मुश्किल समय में अकेला नहीं छोडूंगा। हम साथ मिलकर इस स्थिति का सामना करेंगे।

    भारत का नाम रोशन करने वाला सफर

    डॉ. अंकुर अग्रवाल का सफर दिल्ली से शुरू हुआ और दुबई तक पहुंचा। आज उनकी कंपनी रस अल खैमाह में UAE की सबसे बड़ी निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक बन चुकी है। कंपनी लग्जरी वॉटरफ्रंट और ब्रांडेड रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी में 640 से ज्यादा पेशेवर काम कर रहे हैं, और हर किसी को उनकी नौकरी की चिंता से मुक्त रखने का वादा किया गया है।

    ये भी पढ़ें: दुबई में सौरभ की 18 प्रॉपर्टी जब्त : 1700 करोड़ से ज्यादा है कीमत, बुर्ज खलीफा का अपॉर्टमेंट भी शामिल

    /img/99/1774680652890

    अरबों की कंपनी, दुनिया भर में पहचान

    बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू करीब 32 अरब दिरहम से अधिक है। यह कंपनी भारत, यूके, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में मौजूद है। कुल मिलाकर, यह एक 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ग्लोबल वेंचर बन चुका है।
    इस सफलता के पीछे डॉ. अंकुर का दूरदर्शी दृष्टिकोण और कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता मुख्य कारण है।

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध से डगमगाया UAE : बुर्ज खलीफा-पाम जुमैराह के 5 स्टार होटल के किराए में भारी गिरावट

    संकट के समय भारतवंशी ने दिखाई हिम्मत

    यूएई में मौजूदा अनिश्चितता के बावजूद, डॉ. अंकुर अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कोई भी इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं रहेगा। उनके इस कदम को कर्मचारियों ने बेहद सराहा है।

    /img/99/1774680665020

    'साथ है तो मुश्किलें छोटी हैं'

    डॉ. अंकुर अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों और उद्योग जगत को यह संदेश दिया है कि डर के समय भी ठान लें तो संकट को मात दी जा सकती है। उनका यह कदम सिर्फ बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के लिए नहीं, बल्कि पूरे रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक मिसाल बन गया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts