Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विलियमसन, मिचेल के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
Follow on Google News
विलियमसन, मिचेल के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक

चेन्नई। केन विलियमसन की वापसी पर खेली गई अनुशासन से भरी आकर्षक पारी और डेरिल मिचेल के बड़े अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां बांग्लादेश को 43 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर एकदिवसीय विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के सामने 246 रन का लक्ष्य था और उसने 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर आसान की दर्ज की। विलियमसन ने अंगूठे की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 107 गेंद पर 78 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने एक छोर संभाल कर पारी संवारने का काम किया।

न्यूजीलैंड के कप्तान ने डेवोन कॉनवे (59 गेंद पर 45 रन) के साथ 80 रन की साझेदारी की, जबकि मिशेल (67 गेंद पर नाबाद 89 रन, छह चौके, चार छक्के) के साथ उन्होंने 108 रन जोड़े। मिचेल ने छक्के से अपनी पारी की शुरुआत की थी और उन्होंने छक्के से ही मैच का अंत भी किया। न्यूजीलैंड की यह लगातार तीसरी जीत है, जिससे वह 6 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts