People's Update
Wednesday, March 4, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 4, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    नव वर्ष 2026 :राष्ट्रपति से PM मोदी तक नेताओं ने दी शुभकामनाएं, लोकतंत्र-पर्यावरण और सामाजिक न्याय पर दिया जोर

    नव वर्ष 2026 के अवसर पर देशभर में उत्साह और उम्मीद का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और एम.के. स्टालिन समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और प्रगति को नए साल का संकल्प बताया।
    Publish Date: 1 Jan 2026, 10:47 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। देशभर में नव वर्ष 2026 का स्वागत उल्लास, उम्मीद और सकारात्मक संकल्पों के साथ किया गया। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। नेताओं के संदेशों में खुशहाली, पर्यावरण संरक्षण, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति की भावना प्रमुख रही।

      राष्ट्रपति का पर्यावरण और आत्मचिंतन पर जोर

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष 2026 के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नया साल आत्मचिंतन, सकारात्मक बदलाव और नए संकल्पों का अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की अपील की और नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि, सामूहिक प्रयासों से ही सतत विकास और बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।

      Twitter Post

      PM मोदी ने दी नए साल की शुभकामनाएं

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देशवासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि, आने वाला वर्ष सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। प्रधानमंत्री ने लोगों के प्रयासों में सफलता, कार्यों में पूर्णता और जीवन में संतुष्टि की कामना की। साथ ही उन्होंने समाज में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करने की बात कही।

      Twitter Post

      लिंक्डइन पर पीएम मोदी का विजन

      नए साल की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर साझा किए गए संदेश में कहा कि, वर्ष 2025 भारत के लिए सुधारों का महत्वपूर्ण काल रहा। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर सुधारों को निरंतर राष्ट्रीय मिशन के रूप में आगे बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत आज वैश्विक मंच पर आशा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है।

      राहुल गांधी का संदेश

      लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल सभी के जीवन में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। उन्होंने देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

      Twitter Post

      मल्लिकार्जुन खड़गे का आह्वान

      कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर देशवासियों के नाम संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों- काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।

      खड़गे ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने को देश का साझा संकल्प बताया।

      Twitter Post

      अखिलेश यादव का संदेश

      समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नव वर्ष संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने नए साल को उन सभी “पीडीए प्रहरी” को समर्पित किया, जो लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

      Twitter Post

      तमिलनाडु के CM एम.के. स्टालिन का संदेश

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नव वर्ष का संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं और आने वाला वर्ष सामूहिक प्रगति और विकास का वर्ष साबित होगा।

      Twitter Post

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      New Year 2026

      PM Modi

      Draupadi Murmu

      Rahul Gandhi

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

      मध्यप्रदेश सरकार का एक्शन प्लान:ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

      Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      BSE को SEBI की मंजूरी:Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      हाई अलर्ट पर सेना :सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

      SA vs NZ LIVE Cricket Score :न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

      मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      भोपाल में युवक ने की आत्महत्या:मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी :इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      बिहार में सियासी हलचल तेज...CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

      Share Market Today:सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

      NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी

      टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल आज :NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....