Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीदरलैंड का उलटफेर, बांग्लादेश को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर किया

Follow on Google News
नीदरलैंड का उलटफेर, बांग्लादेश को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर किया

कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका को हराकर क्रिकेट जगत को चौंकाने वाले नीदरलैंड ने शनिवार को यहां टेस्ट खेलने वाली एक अन्य टीम बांग्लादेश को 87 रन से हराकर आईसीसी वनडे विश्व कप में एक और उलटफेर किया। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई।

बांग्लादेश की यह लगातार पांचवीं हार है। उसके छह मैच में दो अंक हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। नीदरलैंड के छह मैच में दूसरी जीत से चार अंक हो गए हैं और उसने अपनी उम्मीद कायम रखी है। इससे पहले क्वालीफाइंग में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बाहर का रास्ता दिखाने वाली नीदरलैंड की टीम की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के नायक कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स तथा तेज गेंदबाज पॉल वान मीकरेन रहे। स्कॉट एडवर्ड्स में 89 गेंद पर 68 रन की पारी खेली।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts