NEET UG 2026:डॉक्टर बनने का सपना! आवेदन का आखिरी मौका

National Eligibility cum Entrance Test (NEET UG) 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए आज ही अपना फॉर्म भर लें।
यह भी पढ़ें: डॉक्टर नहीं बने तो क्या हुआ? आपके लिए हेल्थ सेक्टर में करोड़ों रुपए की नौकरियां
छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।
8 फरवरी से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
NTA ने NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू की थी। करीब एक महीने तक चली इस प्रक्रिया की अंतिम तारीख अब 11 मार्च 2026 तय की गई है।
यह भी पढ़ें: Education: NEET SS 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, NBEMS विभाग ने दी जानकारी, उम्मीदवारों के लिए सहायता नंबर भी जारी
छात्र रात 9 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा और किसी भी छात्र को दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
आवेदन के बाद मिलेगी सुधार की सुविधा
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद छात्रों को अपने फॉर्म में गलती सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा। NTA जल्द ही इसके लिए करेक्शन विंडो का नोटिफिकेशन जारी करेगा।
करेक्शन विंडो खुलने के दौरान छात्र अपने आवेदन फॉर्म में कुछ जरूरी जानकारी में बदलाव कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को सीमित समय दिया जाएगा, इसलिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तुरंत जरूरी सुधार करना जरूरी होगा।
NEET UG 2026 परीक्षा कब होगी?
NTA के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और इसकी अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी।
परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्र आसानी से परीक्षा दे सकें।
एजेंसी बाद में परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (Exam City Slip) और एडमिट कार्ड जारी करेगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
NEET UG 2026 का फॉर्म भरते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी की आवश्यकता होगी। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
- कक्षा 12वीं का विवरण
- वैध फोटो पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- स्थायी और पत्राचार का पता
- निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर
फॉर्म भरने से पहले इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखना जरूरी है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।
NEET UG 2026 आवेदन शुल्क
NEET UG 2026 के लिए आवेदन करते समय छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से फीस भी जमा करनी होगी। अलग-अलग वर्गों के लिए शुल्क इस प्रकार है-
- सामान्य वर्ग (General)- 1700 रुपए
- जनरल-EWS- 1600 रुपए
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि)- 1000 रुपए
- विदेशी उम्मीदवार- 9500 रुपए
- फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें NEET UG 2026 के लिए आवेदन
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके NEET UG 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार New Registration पर क्लिक करें।
- अपनी सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।











