Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Education:NEET SS 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, NBEMS विभाग ने दी जानकारी, उम्मीदवारों के लिए सहायता नंबर भी जारी

NEET SS 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, NBEMS विभाग ने दी जानकारी, उम्मीदवारों के लिए सहायता नंबर भी जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एजुकेशन डेस्क। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। आज से इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर सक्रिय हो गई है।

    बता दें कि यह परीक्षा सह रैंकिंग परीक्षा है, जो देशभर के मेडिकल कॉलेजों में DM, MCh और DrNB सुपर स्पेशलिटी कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

    कंप्यूटर पर होगी परिक्षा 

    नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) 2025 परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म (CBT) पर आयोजित होगी। यह एक समूह आधारित परीक्षा होगी, जिसमें एक प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    परिक्षा के लिए मिलेगा ढाई घंटे का समय 

    वहीं, परीक्षार्थियों को इस परीक्षा में कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

    जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया 

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
    • अब होम पेज पर दिए गए “NEET SS 2025 Registration Link” पर क्लिक करें।
    • अपनी आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
    • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरें।
    • निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
    • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
    • भविष्य में उपयोग के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

    कैंडिडेट के लिए जारी सहायता नंबर

    NBEMS ने आवेदन, भुगतान और दस्तावेज संबंधी सहायता के लिए जानकारी जारी की है। यदि आवेदन जमा नहीं हुआ है, भुगतान असफल हुआ है या गेटवे से जुड़ी कोई समस्या है, तो उम्मीदवार +91-7996165333 पर NBEMS कैंडिडेट केयर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, पात्रता या दस्तावेज़ संबंधी किसी भी सवाल के लिए उम्मीदवार NBEMS के कम्युनिकेशन वेब पोर्टल पर संदेश भेज सकते हैं।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts