
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जावद तहसील के तुम्बा ढाणी से गई थी। तभी अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हासदे में दो महिलाओं की मौत हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।