Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NCRB की रिपोर्ट ने चौंकाया : हर दिन हो रही 78 हत्याएं... महिलाओं से दुष्कर्म में दिल्ली टॉप पर, MP के आंकड़े दहलाने वाले

Follow on Google News
NCRB की रिपोर्ट ने चौंकाया : हर दिन हो रही 78 हत्याएं... महिलाओं से दुष्कर्म में दिल्ली टॉप पर, MP के आंकड़े दहलाने वाले
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने अपनी वार्षिक अपराध रिपोर्ट जारी कर सबको चौंका दिया हैं। इसके मुताबिक, साल 2022 में देश में 28 हजार 522 मर्डर केस दर्ज किए गए। साथ ही हत्या के कुल 28,522 मामले दर्ज किए गए, यानि देश में हर घंटे 3 मर्डर और हर दिन 78 हत्याएं हुई हैं। वहीं साल 2022 में हुईं हत्या के सबसे अधिक 9962 मामलों में 'मामूली विवाद' , 3761 मामलों में आपसी रंजिश या 'दुश्मनी' और 1884 मामलों में 'फायदा उठाना' या 'लालच' वजह रही। हालांकि, 2021 (29,272 मामले) की तुलना में 2.6% कम हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले

वहीं, 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (4,28,278 मामले) के मुकाबले बढ़े हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में इस साल भी टॉप पर है। इस साल शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,158 घटनाएं दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार इसमें 1,204 दुष्कर्म, 3909 अपहरण, 129 दहेज के लिए हत्या, 4,847 पतियों या उनके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता की घटनाएं दर्ज की गईं। दिल्ली में हर दिन तीन बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं।

बाल शोषण अपराध में MP दूसरे नंबर पर

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, बाल शोषण (पॉक्सो) अपराध में महाराष्ट्र पहले और मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा 20 हजार 762 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 20 हजार 415 अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश (18682), राजस्थान (9370) दूसरे और पश्चिम बंगाल (8950) जैसे राज्यों में मामले दर्ज किए गए। ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा : बेकाबू होकर कार खाई में गिरी, 3 की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts