Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

6 साल बाद नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में धमाकेदार वापसी, पुलवामा हमले के बाद छोड़ा था शो

Follow on Google News
6 साल बाद नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में धमाकेदार वापसी, पुलवामा हमले के बाद छोड़ा था शो
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर, राजनेता और मशहूर टीवी पर्सनालिटी नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर कॉमेडी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। सिद्धू लगभग छह साल बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह जोड़ी नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। शो का प्रीमियर 21 जून 2025 को होगा।

सिद्धू ने की वापसी की पुष्टि

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शो का प्रोमो रिलीज किया, जिसमें सिद्धू की वापसी की घोषणा की गई। इसके अलावा सिद्धू ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। वीडियो में वह अपने अंदाज में हंसी के फव्वारे छोड़ते दिखे और कहा कि अब मंच पर ‘शेर की दहाड़’ फिर से गूंजेगी।

पुलवामा हमले के बाद छोड़ा था शो

2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ना पड़ा था। हमले में 40 से अधिक CRPF जवान शहीद हुए थे। उस समय सिद्धू की एक टिप्पणी विवादों में आ गई थी, जिसमें उन्होंने हमले को लेकर पाकिस्तान को सीधे तौर पर ज़िम्मेदार न ठहराते हुए एक कथन दिया था। यह बात देशभर में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली मानी गई। इसके बाद, सोशल मीडिया और इंडस्ट्री के कई वर्गों से विरोध के चलते शो निर्माताओं ने सिद्धू को हटाने का फैसला लिया था। उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को शो में शामिल किया गया था, जो अब तक शो का अभिन्न हिस्सा रही हैं।

अब अर्चना और सिद्धू साथ-साथ

हालांकि इस बार का ट्विस्ट यह है कि अर्चना पूरन सिंह को शो से हटाया नहीं जाएगा। बल्कि शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह दोनों एक साथ मंच साझा करेंगे। सिद्धू पहले भी कह चुके हैं कि वे तभी शो में लौटेंगे जब अर्चना भी उनके साथ होंगी। शो के हालिया प्रोमो में कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज़ में कहा- "अर्चना जी, अब आप चुप कर जाएं, क्योंकि पाजी (सिद्धू) आपको बोलने नहीं देंगे!" इस संवाद से यह साफ हो गया कि शो में जबरदस्त हास्य, नोकझोंक और मनोरंजन का तड़का लगने वाला है।

क्या खास होगा तीसरे सीजन में

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के तीसरे सीजन को लेकर पहले से ही फैंस के बीच उत्सुकता है। सिद्धू की वापसी के साथ ही शो की टीआरपी को जबरदस्त बूस्ट मिलने की उम्मीद है। जहां कपिल शर्मा की टीम अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाएगी, वहीं सिद्धू के "ठोको ताली", "फुलझड़ी बयान" और "शेरो-शायरी" एक बार फिर सुनाई देंगी। ये भी पढ़ें- इंदौर में आक्रोश : राजा रघुवंशी के घर पर लगे CBI जांच व सोनम की फोटो जलाई, कहा- अगर सोनम हत्याकांड में शामिल है, तो मिले मौत की सजा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts