Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मना राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस, वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी, सीएम ने की कई घोषणाएं

Follow on Google News
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मना राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस, वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी, सीएम ने की कई घोषणाएं
शहडोल। भारत आज महान आदिवासी योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास दिन को जनजातीय गौरव दिवस का नाम दिया, जिसकी शुरुआत पिछले कई वर्षों से हो चुकी है। मध्य प्रदेश के शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अमूल्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले ही अंग्रेजों के षड्यंत्रों को समझ लिया था। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासियों को संगठित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ भी बड़ी लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के योगदान को सच्चे अर्थों में पहचान दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उनकी वजह से आज देश बिरसा मुंडा की तपस्या और संघर्ष से परिचित हो सका है। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि शहडोल जिले को बाण सागर का पानी सिंचाई और पीने के लिए मिलेगा और इसके साथ ही हेलीपैड और हवाई पट्टी का काम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमपी में 1 करोड़ 21 लाख से ज्यादा जनजाति है, ये हमारे लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली किया संग्रहालयों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दो जनजातीय संग्रहालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया। इनमें छिंदवाड़ा में स्थित श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय और जबलपुर में राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय शामिल हैं। इन संग्रहालयों में आदिवासी समाज की जीवनशैली, उनके संघर्ष और लोक परंपराओं को प्रदर्शित किया गया है।

राज्यपाल ने दिया सिकल सेल पर विशेष संदेश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल बीमारी पर जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अब तक 82 लाख लोगों की जांच कराई गई है और शेष लोगों की भी जांच जल्द कराई जाएगी। उन्होंने सलाह दी कि विवाह के पहले लड़का और लड़की दोनों की सिकल सेल की जांच कराई जाए, ताकि यह बीमारी अगली पीढ़ी में न फैले। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 229.66 करोड़ रूपए की लागत के 76 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया। ये भी पढ़ें- Bhopal News : जिंदा जले दंपति, शवों को पोटलियों में बांधकर ले गई पुलिस
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts