Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 :कांग्रेस ने किया बड़ा संगठनात्मक बदलाव, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। जानें चुनावी समितियों में किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिली।
कांग्रेस ने किया बड़ा संगठनात्मक बदलाव, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली अहम जिम्मेदारी
Charanjit Singh Channi

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आलाकमान ने चुनाव अभियान को मजबूत बनाने के लिए कई अहम समितियों का गठन किया है और उनके चेयरपर्सन व प्रमुख पदाधिकारियों के नाम घोषित किए हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी बने कैंपेन कमेटी के चेयरपर्सन

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। माना जा रहा है कि वे चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने और उसे जमीन पर लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

चुनाव प्रबंधन और घोषणापत्र की जिम्मेदारी भी तय

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विजय इंदर सिंगला को चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है। वहीं, सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का चेयरपर्सन और अमर सिंह को घोषणापत्र समिति का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। घोषणापत्र तैयार करने की जिम्मेदारी अब अमर सिंह के नेतृत्व में होगी।

Breaking News

राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा अपने पद पर बरकरार

कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष बनाए रखा है। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा पहले की तरह पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे।

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

कैंपेन कमेटी: चरणजीत सिंह चन्नी (चेयरपर्सन)

चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति: विजय इंदर सिंगला (चेयरपर्सन)

कोर कमेटी: सुखजिंदर सिंह रंधावा (चेयरपर्सन)

घोषणापत्र समिति: अमर सिंह (चेयरपर्सन)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

कांग्रेस विधायक दल के नेता: प्रताप सिंह बाजवा

Twitter Post

2022 में आम आदमी पार्टी को मिली थी बड़ी जीत

पिछले यानी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 117 में से 92 सीटें जीती थीं। इसके बाद भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनी थी। अब कांग्रेस 2027 के चुनाव में वापसी की तैयारी में जुट गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts