Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

National Princess Day :साहस, शक्ति और दयालुता का उत्सव प्रिंसेस डे, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन

राष्ट्रीय राजकुमारी दिवस हर लड़की को बताता है कि उसके पास दुनिया बदलने की शक्ति है। यह दिन उन्हें साहस और दयालुता के साथ अपनी अंदरूनी ताकत पहचानने को प्रेरित करता है, ताकि वे अपनी कहानी की नायिका खुद बन सकें।
Follow on Google News
साहस, शक्ति और दयालुता का उत्सव प्रिंसेस डे, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    National Princess Day : हर साल 18 नवंबर को मनाया जाने वाला नेशनल प्रिंसेस डे (राष्ट्रीय राजकुमारी दिवस) सिर्फ गुलाबी गाउन और जादू की छड़ी तक सीमित नहीं है। यह महिलाओं और लड़कियों की शक्ति, साहस और निर्णय लेने की क्षमता का जश्न मनाने का एक विशेष मौका है। 

    क्यों मनाया जाता है ?

    बता दें कि, नेशनल प्रिंसेस डे की शुरुआत औपचारिक रूप से साल 2017 में हुई थी। यह दिवस हर साल 18 नवंबर को मनाया जाता है। इसे शुरू करने का श्रेय एनिमेटेड फिल्म द स्वान प्रिंसेस के निर्माताओं को जाता है जो 18 नवंबर 1994 को रिलीज हुई थी। यह दिन महिलाओं और लड़कियों की महत्ता को सम्मानित करता है।

    इसका मुख्य उद्देश्य प्रिंसेस की तरह साहस, आत्मविश्वास और दयालुता जैसे गुणों को बढ़ावा देना है। यह दिन उन सभी काल्पनिक और वास्तविक हस्तियों को याद करता है जिन्होंने इतिहास या साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रेरणा का एक प्रतीक  का दिन है।

    क्या होता है इस दिन ?

    18 नवंबर को स्कूल, परिवार और विभिन्न सामुदायिक समूह पूरे उत्साह से इस दिन को मनाता है। बच्चों के लिए विशेष ड्रेस-अप प्रतियोगिताएं, प्रिंसेस थीम पर आधारित पार्टियां और महिलाओं की सफलता पर केंद्रित प्रेरक कहानियों का वाचन किया जाता है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी आदर्श राजकुमारियों के बारे में अपने विचार साझा करते है।

    अब राजकुमारी के लिए महल नहीं...

    आज की राजकुमारी की परिभाषा बदल गई है। वह अब किसी महल में उद्धारकर्ता (Saviour) का इंतजार नहीं करती। वह अपनी शिक्षा, करियर और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी से अपनी जगह बनाती है। यह दिन युवा लड़कियों को प्रेरित करता है कि वे बड़े सपने देखें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निडर होकर आगे बढ़ें, चाहे उनकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts