🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

रक्षाबंधन पर अचानक मेहमान आ जाएं तो 30 मिनट में ऐसे चमकाएं घर, अपनाएं ये आसान टिप्स

रक्षाबंधन पर अचानक मेहमान आने वाले हैं और घर बिखरा पड़ा है तो परेशान न हों। सिर्फ 30 मिनट में घर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सकता है। बिखरा सामान समेटने से लेकर लिविंग रूम, बाथरूम और किचन की झटपट सफाई तक, इन आसान टिप्स की मदद से घर कम समय में मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हो जाएगा।
Follow on Google News
रक्षाबंधन पर अचानक मेहमान आ जाएं तो 30 मिनट में ऐसे चमकाएं घर, अपनाएं ये आसान टिप्स
सिर्फ 30 मिनट में घर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सकता है।

रक्षाबंधन का त्योहार आते ही घर में भाई-बहन के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि घर साफ-सुथरा और थोड़ा सजाया हुआ नजर आए। लेकिन कई बार मेहमान अचानक आने की खबर दे देते हैं और समझ नहीं आता कि कम समय में पूरा घर कैसे तैयार करें। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको पूरे घर की सफाई करने की जरूरत नहीं है। बस 30 मिनट में उन जगहों पर ध्यान दें, जहां मेहमानों का सबसे ज्यादा आना-जाना होगा।

1. सबसे पहले फैला सामान समेटें

घर में एक नजर दौड़ाएं और देखें कि कपड़े, खिलौने, कागज, चार्जर या दूसरी छोटी चीजें कहां बिखरी हुई हैं। इन सभी सामान को एक बड़ी टोकरी, बैग या बॉक्स में रख दें। अभी हर चीज को उसकी सही जगह पर रखने में समय बर्बाद न करें। मेहमानों के जाने के बाद आराम से सामान को व्यवस्थित किया जा सकता है। फिलहाल मकसद सिर्फ घर को साफ और व्यवस्थित दिखाना है।

2. लिविंग रूम को दें सबसे ज्यादा ध्यान

मेहमान आमतौर पर सबसे पहले लिविंग रूम में ही बैठते हैं। इसलिए सफाई की शुरुआत इसी जगह से करें। सोफे के कुशन ठीक करें, सेंटर टेबल को साफ करें और फर्श पर जल्दी से झाड़ू या वैक्यूम कर लें। अगर समय बहुत कम है तो पूरे घर की सफाई करने के बजाय सिर्फ उन्हीं जगहों पर ध्यान दें, जो मेहमानों को सीधे नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: हरदा में 5 साल के मासूम का खौफनाक अंत, घर के अंदर गड्ढे में मिला शव; चाचा हिरासत में

3. बाथरूम को बिल्कुल न भूलें

मेहमानों के लिए साफ बाथरूम भी बहुत जरूरी है। वॉश बेसिन, शीशा और टॉयलेट सीट को जल्दी से साफ कर लें। फर्श पर अगर पानी या गंदगी है तो उसे भी पोंछ दें। हाथ धोने के लिए साफ तौलिया और साबुन जरूर रखें। बाथरूम में बहुत तेज खुशबू वाला रूम फ्रेशनर इस्तेमाल करने के बजाय हल्की और ताजी खुशबू रखना बेहतर रहेगा।

4. किचन में सिर्फ जरूरी सफाई करें

अगर मेहमान चाय-नाश्ते के लिए आ रहे हैं तो किचन को भी थोड़ा व्यवस्थित कर लें। सिंक में पड़े बर्तन हटा दें और किचन काउंटर को साफ कर दें। गैस और उसके आसपास की सतह पर अगर तेल या गंदगी दिखाई दे रही है तो उसे कपड़े से पोंछ दें। सिर्फ इन छोटी चीजों से भी किचन काफी साफ नजर आने लगेगा।

5. रक्षाबंधन वाला लुक देने के लिए छोटी सजावट

अब घर को त्योहार जैसा लुक देने की बारी है। इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। दरवाजे के पास फूलों की छोटी माला लगा सकती हैं। टेबल पर फूलों का गुलदस्ता या सुंदर दीया भी रखा जा सकता है। सोफे पर साफ कुशन कवर और टेबल पर एक अच्छा रनर रखने से भी घर का पूरा लुक बदल जाता है।

ये भी पढ़ें: बिना सुई-बिना दर्द, अब लार और स्वैब से ओरल कैंसर की पहचान! IIT इंदौर की बड़ी रिसर्च

हर कोना चमकाना जरूरी नहीं

मेहमान आने से पहले घर के हर कोने को चमकाने की जरूरत नहीं है। कम समय में सबसे जरूरी है कि लिविंग रूम, बाथरूम, किचन और मेहमानों के इस्तेमाल वाली जगहें साफ और व्यवस्थित दिखें। बस बिखरा सामान समेटें, जरूरी जगहों की सफाई करें और थोड़ी-सी सजावट कर दें। इससे सिर्फ 30 मिनट में आपका घर साफ-सुथरा, सुंदर और रक्षाबंधन के मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार नजर आएगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

Latest Posts