PlayBreaking News

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला :CCTV में दिखे हमलावर, बीजेपी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

ची के चुटिया थाना क्षेत्र में RSS कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। दो संदिग्ध युवक पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए। बीजेपी ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस जांच में जुटी है।
Follow on Google News
CCTV में दिखे हमलावर, बीजेपी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई। राहत की बात यह रही कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

CCTV में दिखे दो संदिग्ध युवक

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दो युवक देर रात RSS कार्यालय के पास आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के हाथ में थैले हैं। इनमें से एक युवक ने अपना चेहरा गमछे से ढंक रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

Ranchi RSS Office Petrol Bomb

बोतल में आग लगाकर कार्यालय की ओर फेंका

फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने थैले से पेट्रोल से भरी बोतल निकालता है। इसके बाद वह उसमें आग लगाकर RSS कार्यालय की ओर फेंक देता है। वहीं दूसरा युवक मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करता नजर आता है।

Ranchi-RSS-Office-Petrol-Bomb

बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है। एक अन्य वीडियो में कार्यालय परिसर में पेट्रोल के छींटे पड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। प्राथमिक जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि दोनों संदिग्धों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच हो सकती है। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Ranchi-RSS-Office-Petrol-Bomb

घटना के बाद RSS कार्यालय पहुंचे बीजेपी नेता

हमले की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता RSS कार्यालय पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Breaking News

बाबूलाल मरांडी ने कहा- यह गंभीर मामला

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमलावरों ने कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका, जिसमें एक बम ऊपर जाकर फूट गया और दूसरा नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि किसी सामाजिक और राष्ट्रसेवा से जुड़े संगठन के कार्यालय पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर मामला है।

Twitter Post

मरांडी ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना को किसी भी तरह से छोटी घटना नहीं माना जा सकता।

बीजेपी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। साथ ही उन्होंने मांग की कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है और चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार हैं। ऐसे में इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts