Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिर की 17 और पैर की 2 हड्डियां टूटीं... दरिंदगी की इंतेहा!गाजियाबाद में चिप्स का लालच देकर मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, फिर मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे पटका

गाजियाबाद के नंदग्राम में एक निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने चिप्स का लालच देकर बच्ची का अपहरण किया था।
गाजियाबाद में चिप्स का लालच देकर मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, फिर मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे पटका
गाजियाबाद में 7 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हत्या

गाजियाबाद के नंदग्राम (राजनगर एक्सटेंशन) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले मजदूर परिवार की सात साल की मासूम बच्ची शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि दो आरोपी बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर पास के ही एक निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ले गए थे।

दुष्कर्म के बाद हत्या और शव को नीचे फेंका

आरोपियों ने शराब पीने के बाद मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने शोर मचाया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार किया। इसके बाद उन्होंने बच्ची को मॉल में लिफ्ट के लिए छोड़े गए खाली हिस्से से नीचे फेंक दिया। इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के कारण बच्ची का शव तीसरे बेसमेंट (करीब छह मंजिल नीचे) में जाकर गिरा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत का खुलासा

शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई बर्बरता की पुष्टि हुई है। ऊपर से फेंके जाने के कारण बच्ची के सिर की 17 हड्डियां और बाएं पैर की दो हड्डियां टूट गईं। उसके शरीर और अंदरूनी हिस्सों पर गंभीर चोटों और खरोंचों के निशान मिले हैं। घटना के समय बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मिला और उसके कपड़े भी गायब थे।

Rape

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

बच्ची के गायब होने के बाद जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो रात करीब 12:30 बजे बेसमेंट में उसका शव मिला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दो युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनकी झुग्गी से सोते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान शहाबुद्दीन (निवासी अररिया, बिहार) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। इस मामले में दो अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts