Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नरोत्तम मिश्रा का सपा पर हमला; बोले- मोदी जी के भाग्य में गंगाजल और अखिलेश के भाग्य में टोंटी का जल

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोला है। अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनारस यात्रा को लेकर कहा था कि उन्हें वहां लंबा रहना चाहिए। आखिरी समय में वही रहा जाता है बनारस में। इस पर गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव जी के अंदर औरंगजेब की आत्मा वास कर रही है। इसलिए पहले उन्होंने सत्ता के लालच में अपने पिता व चाचा को राजनीतिक हाशिए पर डाल दिया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के काशी दौरे पर बोल रहे हैं। वहीं न मोदी जी के भाग्य में गंगाजल व अखिलेश के भाग्य में टोटी का जल है। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1470648673235210243

पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज

मप्र पंचायत चुनाव को लेकर सियासत लगातार तेज हो रही है। पंचायत चुनाव को लेकर बयानबाजी का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। [embed]https://twitter.com/drnarottammisra/status/1470640084550520833[/embed]

हार के डर से कांग्रेस कंफ्यूज दिखाई दे रही है

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पंचायत चुनाव में हार के डर से कांग्रेस कंफ्यूज दिखाई दे रही है। एक ओर कमलनाथ जी पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके ही सांसद सुप्रीमकोर्ट में केस लड़ रहे हैं। चुनाव कोई भी हो कांग्रेस का हारना तय है। ये भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने लगाई फांसी, सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुनाई आपबीती
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts