नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज : कहा- संन्यास की उम्र में सेहरा बांध रही कांग्रेस, सचिन बिरला को लेकर कही ये बात

Follow on Google News
नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज : कहा- संन्यास की उम्र में सेहरा बांध रही कांग्रेस, सचिन बिरला को लेकर कही ये बात
भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में सोमवार को मप्र में कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का कांग्रेस ने फैसला किया था। इस पर आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा। गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ की उम्र संन्यास वाली हो गई है और कांग्रेस ने सेहरा बांधा है। ये भी पढ़ें: देर रात मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 167 अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को किया यहां से वहां, देखें पूरी लिस्ट

चुनाव होगा तब कमलनाथ 77 साल के होंगे : गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कमलनाथ के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चुटकी ली। कहा कि कांग्रेस ने उनको संन्यास की उम्र में सेहरा बांध दिया। आप देखो पूर्व मुख्यमंत्री वो ही हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष वो ही हैं। नेता प्रतिपक्ष भी वो ही हैं। भावी मुख्यमंत्री भी कांग्रेस की तरफ से वो ही हैं। जब चुनाव होगा तब कमलनाथ जी 77 साल के होंगे। इससे आपको कांग्रेस का भविष्य समझ में आएगा कि किसके नेतृत्व में सड़क पर लड़ने का संकल्प लिया जा रहा है।

कांग्रेस ने बैठक में लिया था निर्णय

दरअसल, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को अपने निवास पर कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही जनहित के मुद्दे के लिए जन आंदोलन शुरू करेगी। ये भी पढ़ें: महाआर्यमन सिंधिया की राजनीतिक एंट्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे क्रिकेट के मैदान से लगाएंगे सियासी शॉट

आवेदन खारिज होने के साथ सभी विषय समाप्त हो जाते हैं

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा विधायक सचिन बिरला की सदस्यता रद्द करने पर कहा कि विधायक सचिन बिरला की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नियमानुसार निर्णय लिया है। कांग्रेस विधायक रवि जोशी का आवेदन खारिज होने के साथ शेष विषय स्वतः समाप्त हो जाते हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts